वारंटी को गिरफ्तार करने गए पुलिस पर हमला आधे दर्जन पुलिस कर्मी घायल

0

वारंटी को गिरफ्तार करने गए पुलिस पर हमला आधे दर्जन पुलिस कर्मी घायल

फारबिसगंज प्रतिनिधि मालंच नई सुबह,वारंटी को पकड़ने गए फारबिसगंज पुलिस पर स्थानीय लोगों ने हमला किया । इस दौरान डीएसपी सहित करीब आधे दर्जन महिला एवम् पुरुष पुलिस कर्मी घायल हो गए। उक्त घटना की पुष्टि करते हुए फारबिसगंज एसडीपीओ ने बताया कि  हमला उपरांत एसडीपीओ द्वारा कई थानों के पुलिस के साथ देर शाम उक्त जगह पहुंच करीब एक दर्जन से अधिक महिला, पुरुष को हिरासत में लिया है। पुलिस ने फारबिसगंज थाना कांड संख्या 793/23 के विभिन्न धाराओं के तहत कुल 13 अभियुक्तो को घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया है। जिसमें

उपेंद्र गोस्वामी, राधा देवी, पंचमी देवी, अंजू देवी, युगल गोस्वामी, गोपाल गोस्वामी, निर्मला देवी एवं प्राथमिकी अभियुक्त गोविंद कुमार गोस्वामी, राजा कुमार गोस्वामी, कृष्ण कुमार गोस्वामी, लालचंद गोस्वामी, नूतन देवी सभी मटियारी वार्ड संख्या 7 गोस्वामी टोला थाना फारबिसगंज जसपाल कुमार  परमानंदपुर करजईन बाजार, जिला सुपौल आदि शामिल है। गिरफ्तार उपेंद्र गोस्वामी का आपराधिक इतिहास रहा है। फारबिसगंज कांड संख्या 84/18 फारबिसगंज कांड संख्या 1065/19 बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम फारबिसगंज कांड संख्या 641/23, 30(ए) बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 के शामिल है।
गिरफ्तार सभी अभियुक्तिओं को आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया।
पुलिस पर किए गए हमले में फारबिसगंज एसडीपीओ खुशरू सिराज समेत एसआई अजय कुमार यादव, एसडीपीओ के सुरक्षा गार्ड अनिल कुमार, नीतीश कुमार, साकेत कुमार, महिला सिपाही अंजली कुमारी को आंशिक चोटे आई। भीड़ द्वारा अचानक हमला करने के कारण पुलिस को बचाव में भी हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार वारंटी उपेंद्र गोस्वामी के शराब पीने की पुष्टि मेडिकल जांच में हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here