फंदे से लटका मिला अज्ञात शव मौके पर पहुंची पुलिस,

0

फंदे से लटका मिला अज्ञात शव मौके पर पहुंची पुलिस

फारबिसगंज/अररिया प्रतिनिधि मालंच नई सुबह,
फारबिसगंज अररिया मुख्य सड़क मार्ग एन एच 57 ढोलबज्जा हेमा पंप के समीप एक बाउंड्री वॉल ग्राउंड के कोने में गुरुवार को लोहे के रॉड से लटका एक व्यक्ति का शव मिला। उपरोक्त घटना की सूचना फारबिसगंज पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही फारबिसगंज थानाध्यक्ष आफताब अहमद, दरोगा सुबोध चौधरी, अमर कुमार सहित अन्य पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच स्थानीय लोगों के सहयोग के शव को फंदे से नीचे उतारा और आवश्यक कागजी कार्यवाही करके शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार बताया गया कि बच्चें लकड़ी चुनने उक्त ग्राउंड में आसपास गए थे जिसके द्वारा ग्राउंड के पूर्व दक्षिण भाग के कोने में लोहे से मटका चेहरे पर गमछा लपेटा, रस्सी से लटका हुआ एक शव देखा गया था।
बच्चों ने हल्ला किया तो आसपास के ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
जहां मौके पर पहुंचे पुलिस द्वारा  कागजी कार्यवाही करते हुए शव  को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here