फोक जलवा कत्थक क्लासेज के द्वारा दीपोत्सव-2023 कार्यक्रम का आयोजन किया गया

0

फोक जलवा कत्थक क्लासेज के द्वारा दीपोत्सव-2023 कार्यक्रम का आयोजन किया गया

पटना/प्रतिनिधि(मालंच नई सुबह) कालिदास रंगालय, पटना में फोक जलवा कत्थक क्लासेज के द्वारा दीपोत्सव-2023 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ रीता सिंह, विभागाध्यक्ष, डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन, ए एन कॉलेज और विशिष्ट अतिथि श्री अशोक कुमार विश्वास, टिकुली आर्ट विशेषज्ञ के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।
कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए श्री अशोक विश्वास ने कहा कि यह दीपोत्सव कार्यक्रम, समाज में सांस्कृतिक सभ्यता की स्थापना का दीपोत्सव है। संस्कारवान हमारे यह बच्चे अपने कला के संस्कार से समाज को नई दिशा देंगे।
मुख्य अतिथि डॉ रीता सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम कला, साहित्य, अध्यात्म, संस्कार और शिक्षण का सम्मलित दीपोत्सव है। इस कार्यक्रम से समाज को एक नई रोशनी मिलेगी। उन्होंने बच्चों को उत्तम प्रस्तुति की शुभकामनाएं दीं।
संस्था की निदेशिका अर्पिता घोष ने बताया कि यह वार्षिकोत्सव हम कार्तिक पूर्णिमा के दीपदान को समर्पित करते हुए बच्चों में नैतिक संस्कृति की स्थापना के लिए रहे हैं।
कार्यक्रम संचालन ज्योत्स्ना सिंह और मुमताज जहान ने किया। सभी नृत्य का निर्देशन अर्पिता घोष के द्वारा किया गया था।
कुल 14 प्रस्तुति बच्चों द्वारा दी गई। सबसे पहले गणेश वंदना की प्रस्तुति हुई। कार्तिक पूर्णिमा के लिए विशेष प्रस्तुति देव- दीपावली राम सिया राम का रहा। क्रमशः हरि यापदी नृत्य (बलमजी), कजरी (कैसे खेले जाईनु ), गायन, संक्तपुरी नृत्य (दालखाई रे), संगम नृत्य (बंगाल, ओडिशा, झारखण्ड), फिल्मी नृत्य (बूझ मेरा क्या नाम रे. राजस्थानी घूमर, फिल्मी नृत्य (मईया यशोदा), फिलमी नृत्य (एक मैं और एक तू) की भावपूर्ण प्रस्तुति होती रही। दर्शक बच्चों के मनभावन प्रस्तुति से बंधे रहे।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी सभी बच्चे को सर्टिफिकेट और मोमेंटो के द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में निम्न बच्चों ने भाग लिया। मान्या घोष, रीया साहा, सृष्टि मित्रा, अक्षरा कुमारी, अनुष्का पारीजात जिज्ञासा राज, अंकिता सोनी, अनुष् वैष्णवी प्रताप, सोम्या राज आन्या प्रकाश, स्वाती राज, आराध्या रोय, ,आर्या कृष्णमोहून, अद्रिका कुमारी आर्था कोमल कुमारी ऋद्धि कुमारी, अनोखी साथ मानदी कुमारी सोनम राज नौलिशा राज, दिलशाद जहाने सुजाता साहा रजनी घौष, तृप्ति मित्रा, सीमा मित्रा, अनामिका कुमारी, निश्मला कुमारी, पल्लवी कुमारी, मोनिका घोष, नीशा कुमारी, शोभा देवी, साकेत पाण्डे, अमन रस्तोगी आदित्या राज, आदविक प्रकाश, ओम प्रकाश, विवेन प्रताप, विराज कुमार कौशिक मित्रा, सीमा गुप्ता, सर्वोत्तम कुमार, आकाश कुमार, राजेश कुमार, कुंदन प्रकाश मिश्रा (तबला) तनवीर सिंग।सभी बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here