मैत्री संघ ने मौरिशस के नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी/ संघ के अध्यक्ष डा अनिल सुलभ ने दोनों देशों में संबंधों की प्रगाढ़ता और ऊन्नति की कामना

0

मैत्री संघ ने मौरिशस के नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी/ संघ के अध्यक्ष डा अनिल सुलभ ने दोनों देशों में संबंधों की प्रगाढ़ता और ऊन्नति की कामना

पटना  डेस्क (मालंच नई सुबह )पटना, १२ मार्च। भारत मौरिशस मैत्री संघ ने, मौरिशस के नागरिकों को उनके स्वतंत्रता दिवस पर बधाई और शुभकामनाएँ दी है। संघ के अध्यक्ष डा अनिल सुलभ ने भारत में उच्चायुक्त रहे और संघ के संरक्षक मुखेश्वर चुनी तथा सुप्रसिद्ध साहित्यकार डा सरिता बुधु को भेजे अपने संदेश में शुभकामनाएँ देते हुए, दोनों देशों में परस्पर प्रेम और सद्भाव में प्रगाढ़ता और ऊन्नति की कामना की है।
डा सुलभ ने कहा है कि यह बिहार वासियों के लिए गौरव का विषय है कि बिहारी मूल के ही सर शिव सागर राम ग़ुलाम के नेतृत्व में मौरिशस की स्वतंत्रता का सफल संग्राम हुआ और आज ही के दिन १२ मार्च १९६८ को मौरिशस को स्वतंत्रता प्राप्त हुई। सर शिव सागर राम ग़ुलाम के नेतृत्व में ही स्वतंत्र मौरिशस की नयी सरकार बनी और आज मौरिशस की सत्ता पर बिहारी मूल के लोगों का अधिकार है।
डा सुलभ ने कहा कि इस वर्ष का स्वतंत्रता-दिवस समारोह, दोनों देशों के लिए इसलिए भी विशेष है कि इस समारोह में भारत की माननीया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में भाग ले रही हैं। इससे दोनो देशों की नैसर्गिक-मित्रता को और अधिक ऊर्जा और शक्ति मिलेगी।
बधाई देनेवालों में संघ के उपाध्यक्ष डा उपेंद्रनाथ पाण्डेय, डा शंकर प्रसाद, डा राज कुमार नाहर, डा मधु वर्मा, दिलीप कुमार , पारिजात सौरभ , डा पूनम आनंद, राजेश भट्ट, देव नारायण ओझा, डा पुष्पा जमुआर, प्रो सुशील कुमार झा, ई अशोक कुमार, शशि भूषण कुमार, डा अर्चना त्रिपाठी, डा मनोज गोवर्द्धनपुरी, ब्रह्मानन्द पाण्डेय, सागरिका राय, डा शालिनी पाण्डेय, कुमार अनुपम, श्याम बिहार प्रभाकर, डा प्रतिभा रानी, चंदा मिश्र, कमल किशोर वर्मा, सदानन्द प्रसाद, इन्दु उपाध्याय, डा विद्या चौधरी, डा अमरनाथ प्रसाद, डा पीयूष रंजन झा, प्रेमलता सिंह राजपुत, डा सुषमा कुमारी, किरणकांत वर्मा, सिद्धेश्वर, नीरव समदर्शी तथा नेहाल कुमार सिंह ‘निर्मल’ के नाम शामिल हैं ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here