पूर्णोदय साहित्यिक संस्थान लहरपुर सीतापुर उत्तरप्रदेश की अध्यक्षा श्रीमती पूनम राज एवं उपाध्यक्ष शायर राज कलानवी के नेतृत्व में भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय काव्य मैत्री सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न

0

पूर्णोदय साहित्यिक संस्थान लहरपुर सीतापुर उत्तरप्रदेश की अध्यक्षा श्रीमती पूनम राज एवं उपाध्यक्ष शायर राज कलानवी के नेतृत्व में भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय काव्य मैत्री सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न

काठमांडू /प्रतिनिधि (मालंच नईसुबह ) पूर्णोदय साहित्यिक संस्थान लहरपुर सीतापुर उत्तरप्रदेश की अध्यक्षा श्रीमती पूनम राज एवं उपाध्यक्ष शायर राज कलानवी के नेतृत्व में भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय काव्य मैत्री सम्मान समारोह नेपाल की पुण्य धरा पर मुख्य अतिथि प्रमुख धराधाम इंटर नेशनल बाइबिल यूनिवर्सिटी जिम्बाब्वे, सामाजिक फ़िल्म निर्माता सौहार्द शिरोमणि प्रो. सौरभ पाण्डेय,विशिष्ट अतिथि बुद्धिस्ट वर्ल्ड पीस फाउंडेशन के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष लामा घ्यछो रिमपोछे , नवल किशोर ( वरिष्ठ अधिकृत नेपाल लुम्बिनी समकक्ष Dm) और होशियारपुर पंजाब से पधारी डॉ प्रिया सूफी की अध्यक्षता में दिनांक 7 जून2023 को काठमांडू में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ । साथ ही भारत के छोटे से गांव जगम्मनपुर बरौर पुखरायां कानपुर देहात के विपिन विश्वकर्मा ‘वल्लभ’ की पुस्तक ‘मलूक भजन संग्रह’ का विमोचन हुआ।भारत के अनेक राज्यों से पधारे रचनाकारों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से अपने देश का नाम रोशन करने के संग- संग दोनों देशों की मैत्री को प्रगाढ़ता दी।नागपुर से पधारे रंगकर्मी डॉ. कृष्ण कुमार द्विवेदी और समाज सेवी,साहित्यकार, पूर्व शिक्षिका संत जोसेफ कॉन्वेंट हाई स्कूल पटना,समाचार वाचिका आकाशवाणी पटना ,स्पर्श चिकित्सक उतराखंड गढ़वाल की डॉ.माधुरी भट्ट के कुशल मंच संचालन ने भारत देश के गौरव में चार चाँद लगा दिए। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सौहार्द शिरोमणि प्रो० डॉ० सौरभ पांडेय अतिथि लामा घ्योछे रिमपोछे, विशिष्ट अतिथि कवयित्री डॉ प्रिया सूफी होशियारपुर पंजाब के कर कमलों द्वारा सभी राज्यों से आए कवि और कवयित्रियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लोगों का उत्साह देखते ही बनता था।दोनों देशों की साहित्यिक मैत्री को मजबूत करने के उद्देश्य से लखनऊ से पधारी कवयित्री साधना मिश्रा पैर फ़्रैक्चर होने के बावजूद लखनऊ से नेपाल पहुँच कर कार्यक्रम की सफलता को नई दिशा दी।बिहार से आए युवा रचनाकार लिटिल विश्वास ने अन्नदाता कृषक की संवेदनाओं को अपनी मधुर आवाज से स्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।
‌श्रीमती सुनीता बहुगुणा द्वारा गढ़वाली भाषा के संवर्धन व प्रसार के लिए गढ़वाली भाषा में मां शारदे का आह्वान किया गया। पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड से वरिष्ठ कवयित्री माधुरी भट्ट ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए बेटियों की सुरक्षा का प्रश्न सभी प्रबुद्ध जनों के सामने अपनी रचना के माध्यम से रखा।पौड़ी गढ़वाल की प्रधानाचार्या मीना रवि ने पशुपतिनाथ की आराधना का पाठ कर सभी को भाव-विभोर कर दिया। अनेक राज्यों से आए वरिष्ठ एवं युवा रचनाकारों ने अपनी रचनाओ के माध्यम से भारत -नेपाल संबंधों में मधुरता घोल दी। पटना बिहार से समाजसेवी कवयित्री इंदु उपाध्याय ने अपनी भावपूर्ण ग़ज़ल से सभी स्रोताओं की आँखों को नम कर दिया।कवयित्री नूतन सिन्हा ने भी खूब वाहवाही बटोरी। बड़े उत्साह के साथ हल्द्वानी से सुश्री सीमा कुमारी ने भी पूरे कार्यक्रम में सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया ।
अर्चित सावर्णी ( गया बिहार) लिटिल विश्वास (झारखंड) प्रो डॉ अनुसूया एन झूला (गोधरा गुजरात) डॉ रामचन्द्र स्वामी(बीकानेर राजस्थान) गुलफ़ाम अली खान (मांगलियावास अजमेर)
सविता धर (धनबाद बिहार) विदिशा पंवार (अलीगढ़ उत्तरप्रदेश) रामकुमारी (मेरठ ) जितेंद्र परमार ‘जीत’ बाड़मेर राजस्थान प्रो डॉ दिवाकर दिनेश गौड़ ,गोधरा गुजरात कृष्णा बैनर्जी,कोलकाता मंजु गोरे ,जबलपुर मध्यप्रदेश रजनी कटारे,जबलपुर मध्यप्रदेश डॉ मनीषा दूबे ,दमोह मध्यप्रदेश आशा झा सखी,जबलपुर मध्यप्रदेश अंजली तिवारी,बस्तर छत्तीसगढ़ डॉ पुष्पक गोस्वामी,वडनगर गुजरात दीपक सिंह प्रेमी जी बस्ती उत्तरप्रदेश मंजूषा किंजवडेकर,नागपुर जयश्री कांत ‘जय’, सिंगरौली मध्यप्रदेश मीना रवि ,पौड़ी उत्तराखंड सुनीता बहुगुणा ,उत्तराखंड हरेन्द्र कुमार अम्बेडकर मोहनियां कैमूर बिहार, डॉ सत्यवीर निराला ,निगाना रोहतक हरियाणा, डॉ आनन्द भारद्वाज जी उत्तराखंड ,ओमप्रकाश द्विवेदी ओम,पड़रौना कुशीनगर उत्तरप्रदेश, विजेन्द्र मेव ‘साहिब’ हनुमानगढ़, राजस्थान कृष्ण कुमार दूबे ,कोलकाता सच्चिदानंद साह,भागलपुर बिहार एम.एस. हुसैन कैमूरी, कैमूर बिहार सद्दाम हुसैन मोहनियावी, कैमूर बिहार प्रणाली श्रीवास्तव जी कोलकाता सुलेखा सरकार जी सिलीगुड़ी अशोक कुमार, ढोरिया हरियाणा जयप्रकाश भारती,रोहतक हरियाणा डॉ देवी राम शर्मा ‘निर्मल’ धारूहेड़ा,हरियाणा गौड़ प्रेमपाल शर्मा ,महेन्द्रगढ़ हरियाणा सत्यवान सत्य जी झज़्ज़र हरियाणा महेन्द्र सिंह बिलोटिया चरखी दादरी हरियाणा डॉ बालकृष्ण रामभाऊ महाजन,नागपुर महाराष्ट्र प्रो डॉ दीपक सिंह ‘बादल’ सीतापुर उत्तरप्रदेश प्रो एल एस तोमर ,मुरादाबाद उत्तरप्रदेश कुसुम सिंह अविचल ,कानपुर उत्तरप्रदेश सर्वेश कांत वर्मा सरल,सुल्तानपुर उत्तरप्रदेश विभा प्रकाश गोरखपुर उत्तरप्रदेश अनिल कुमार वर्मा ‘मधुर’ ,सुल्तानपुर उत्तरप्रदेश जनाब जमील अंसारी,नागपुर आदि।
ये यात्रा काव्यपाठ के माध्यम से भारत व नेपाल के मैत्री संबंधों को बढ़ाने में लाभ. प्रदान करेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here