बिहार में प्रथम बार एक साथ 596 महिला पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर – पिंटू सरकार

0

सहरसा, प्रतिनिधि (मालंच नई सुबह), सहरसा जिला बिहार पुलिस में महिलाओं की भागीदारी, बिहार पुलिस अकादमी के 1582 प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक में जिनमें 596 महिला पुलिस अवर निरीक्षक के पद के लिए प्रशिक्षण के संबंध में जनता दल यूनाइटेड संवर्ण प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू सरकार ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि बिहार में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में बिहार पुलिस में महिला अवर निरीक्षक के पद महिलाओं की भागीदारी प्रथम बार राजगीर के बिहार पुलिस अकादमी में पुलिस अवर निरीक्षक के दीक्षांत समारोह में दिखा। इतनी बड़ी संख्या में बिहार पुलिस में महिला अवर निरीक्षक के पद पर महिलाओं की भागीदारी खुद बयां कर रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व वाली सरकार में महिलाओं को हर क्षेत्र में बराबर का स्थान मिला है।
बिहार पुलिस में महिला अवर निरीक्षक के पद पर इतनी बड़ी संख्या में एक साथ महिलाओं की भागीदारी प्रथम बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व वाली सरकार में हुई है। इससे पहले कभी भी किसी भी दल के सरकार के समय में नहीं हुआ था।
सवर्ण प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष पिंटू सरकार ने कहा कि देश के किसी भी राज्य में बिहार जितना महिला पुलिस बल नही है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here