कनीय अभियंता धीरज कुमार एवं रंजीत सिंह का विदाई कर, नये कनीय अभियंता रोहित झा का किया गया सम्मान समारोह

0

पूर्णिया प्रतिनिधि (मालंच नई सुबह)
शुक्रवार को धमदाहा प्रखंड मनरेगा कार्यालय सभागार कक्ष में प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय चंद्रा,मनरेगा प्रोग्राम पदाधिकारी नीरज कुमार के संयुक्त अध्यक्षता में कनीय अभियंता धीरज कुमार एवं रंजीत सिंह का विदाई कर, नये कनीय अभियंता रोहित झा का सम्मान समारोह म किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय चंदा ने कहा सरकारी संस्थान में काम करने वाले सभी अधिकारी-कर्मी का एक समय सीमा बाद स्थान्तरण का होते रहता है। सरकारी कामों में लोगों को आना जाना लगा रहता है। आज वह भावुक पल है कि कनीय अभियन्ता धीरज कुमार समस्तीपुर और रंजीत कुमार सिंह किशनगंज जा रहे हैं। उम्मीद है इसी तरह निष्ठावान ईमानदारी के साथ काम करेंगें आगे बढ़ते रहगे, उन्हे स्नेह प्यार मिलता रहेगा। मनरेगा प्रोग्राम पदाधिकारी नीरज कुमार ने कहा आज धीरज कुमार राय समस्तीपुर और रंजीत कुमार सिंह किशनगंज जा रहे है लेकिन इनके द्वारा किए गए काम हम लोगों के बीच सदैव यादो के रूप रहेगा।
उनको बरकरार रखते हुए लोगों में आप अपनी पहचान एवं काम करेंगे।
मौके पर प्रखंड प्रखंड कल्याण पदाधिकारी संतोष पांडे महिला प्रसार पदाधिकारी कल्पना प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी दीपक कुमार समाजसेवी दिलीप कुमार ठाकुर अंचल प्रखंड मनरेगा के सभी कर्मी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here