आपनमाटी आपन पार्टी ने किया ऐलान चले गाँव की ओर,गरीब का बेटा भी बनेगा डॉक्टर/इंजीनियर

0

आपनमाटी आपन पार्टी ने किया ऐलान
चले गाँव की ओर,गरीब का बेटा भी बनेगा डॉक्टर/इंजीनियर

मोतिहारी प्रतिनिधि मालंच नई सुबह:—आपनमाटी आपनपार्टी का सुगौली प्रखण्ड अधिवेशन मनसिंघा चौक पर सम्पन्न हुआ। उक्त बैठक में कई विरष्ट साथियों ने भाग लेकर अधिवेशन में पार्टी की ओर से ऐलान करते हुए पार्टी प्रमुख जितेन्द्र तिवारी ने नारा दिया है। कि भ्र्ष्टाचार मुक्त चम्पारण बनाने हेतु गाँव की ओर चलो।

वहीं पार्टी संयोजक असरफ अली ने भ्र्ष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग करते हुए कहा कि पार्टी की ओर से रिश्वतखोर पुलिस कर्मी का घूस लेता हुआ वीडियो जारी करते हुए धरना दिया गया। मुख्यमंत्री को आवेदन दिए जाने पर मुख्यमंत्रीजी द्वारा कार्यवाही का आदेश दिया गया। वहीं जाँच अधिकारी द्वारा पार्टी कार्यकर्ता को कार्यवाही से अवगत कराने की बात कही गयी। परन्तु भ्र्ष्टाचार और रिश्वतखोरों की जड़ इतनी गहरी ओर मजबूत है कि महीनों बाद भी  उन पर क्यो कार्यवाही नही हो पाई है। और घूसखोर गरीबों से पैसे बटोरने में लगे है अधिकारी कान में तेल डालकर सोए हुए है। वही असरफ अली ने कहा कि अब पार्टी को भ्र्ष्टाचार में लिप्त लोगो के खिलाफ चलेंगे गाँव की ओर। वहीं पार्टी के वरिष्ठ साथी कोषाध्यक्ष शोहैल अख्तर ने कहा अब गरीबी के वजह से कोई गरीब छात्र तकनीकी शिक्षा से वंचित नही रहेगा। इस सत्र में चम्पारण से लगभग 54 छात्र छात्राओं का नामांकन कराया गया है।अगले सत्र में कम से कम 200  छात्रों के नामांकन का लक्ष्य रखा गया है। पारा मेडिकल एवम इंजीनियरिंग कोर्स पार्टी के द्वारा कराया जाएगा। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ साथी  मौजूद रहे।, महफूज अरमान खान,सुशील झा उर्फ मुन्ना झा, हिमेन्द्र कु0 तिवारी उर्फ झुना बाबू,शमसाद हुसैन नदीम आलम आदि सभी साथियों ने चम्पारण हित में पार्टी के साथ भ्रष्टाचारमुक्त चम्पारण बनाने के दिशा में काम करने,सुगौली को मध्यचम्पारण के नाम से जिला बनाने,और चम्पारण के शोषित पीड़ित जनता को न्याय दिलाने का संकल्प लिया गया। हम सब काम करके चम्पारण को देश मे नम्बर वन बनाएंगे।रोते बिलखते चम्पारण को हंसता हुआ बनाएंगे।सभी साथियों ने एक साथ आह्वान किया है।जनता के लिए खोली जाएगी जन समस्या निवारण केंद्र।पार्टी के कार्यकर्ता संघर्ष करेंगे आपके समस्याओं का समाधान मिलेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here