मोटा अनाज के प्रोत्साहन कार्यक्रम और टिफिन बैठक का आयोजन किया गया

0

मोटा अनाज के प्रोत्साहन कार्यक्रम और टिफिन बैठक का आयोजन किया गया

 

रक्सौल प्रतिनिधि मालंच नई सुबह- भाजपा महिला मोर्चा रक्सौल द्वारा “मोटे अनाज” को बढ़ावा देने के लिए आदापुर प्रखंड अंतर्गत चिलझपटी ग्राम में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योतिराज गुप्ता के अध्यक्षता में मोटा अनाज के प्रोत्साहन कार्यक्रम और टिफिन बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा बतौर मुख्यातिथि सम्मिलित होकर सम्बोधन किए। उन्होंने कहा इसमें मोटे अनाज के महत्व पर चर्चा की और ग्रामीणों को बताया कि मोटे अनाज सेहत के लिए बहुत अधिक लाभदायक हैं। मोटे अनाज को लेकर समाज में भ्रांति थी कि मोटा अनाज गरीब वर्ग के लोग ही खाते हैं। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष घोषित किया है। जब पीएम मोदी ने इसका प्रस्ताव रखा था विश्व के 72 देशों ने इसका समर्थन किया। जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार मोटे अनाजों के प्रोत्साहन और उसके उत्पादन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योतिराज गुप्ता ने कार्यक्रम के जरिए मोटे अनाज की गुणवत्ता से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। वास्तव में स्वास्थ्य की दृष्टि से मोटा अनाज विशेष लाभकारी है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय, मण्डल अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा, रक्सौल मण्डल अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा मीतू गुप्ता समेत दर्जनों भाजपा नेता उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here