एन .सी.सी.कैडेट्स और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के बीच लीडरशिप के मूलभूत गुणों की की व्याख्या

0

मोतिहारी/प्रतिनिधि( मालंच नई सुबह) मुंशी सिंह महाविद्यालय के सभा भवन में सैनिक कल्याण पदाधिकारी पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण कर्नल ए.के. राणा का व्याख्यान संपन्न हुआ। एन .सी.सी.कैडेट्स और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के बीच बोलते हुए कर्नल राणा ने उन्हें लीडरशिप के मूलभूत गुणों की व्याख्या पी.पी.टी.के माध्यम से करते हुए सैनिकों के जीवन की कठिनाइयों के बीच जीने की कला और उत्तम नेतृत्व के विभिन्न उदाहरणों की व्याख्या की। उन्होंने कहा कि युद्ध और शांति,दोनों ही स्थितियों में नेतृत्व का व्यापक महत्व होता है।ऐसे ही समय में नेतृत्व क्षमता संवरती है।
प्रारंभ में प्राचार्य प्रो.(डॉ.)अरुण कुमार और अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डा.एकबाल हुसैन ने कर्नल राणा को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डा मृगेंद्र कुमार, डा.आर.आर.झा, श्रीमती विदुषी दीक्षित, पी.टी.आई.मनोरंजन सिंह उपस्थित रहे।भारी संख्या में एन.सी. सी.कैडेट और एन. एस. एस.स्वयंसेवकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।अंत में धन्यवाद ज्ञापन डा.शिखा राय ने किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here