शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की के साथ डेढ़ साल से कर रहा था बलात्कार, गिरफ्तार

0

शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की के साथ डेढ़ साल से कर रहा था बलात्कार, गिरफ्तार

 

बहेड़ी प्रतिनिधि मालंच नई सुबह:- बहेड़ी
थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की (अमृता बदला नाम) से शादी का झांसा देकर रेप करने के संबंध में पीड़िता के मां द्वारा  दिए गए आवेदन पर थाने में कांड संख्या 270/23 धारा 376 आईपीसी पोस्को एक्ट के तहत दर्ज कर लिया गया है। आवेदन में पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि मेरी नाबालिग लड़की(अमृता बदला नाम) के साथ मधुबन गांव निवासी प्रिंस कुमार पिता बैजू मंडल करीब डेढ़ साल से बलात्कार करता आ रहा है। दिनांक 28 जुलाई की रात्रि मेरी बेटी के कमरे में शारीरिक संबंध बनाते पकड़ा गया। हो हल्ला होने पर पंचायत में फैसला करने की बात कही गई। पंचायत में निर्णय लिया गया कि दोनों की शादी करा दिया जाय। अब लड़का पक्ष शादी करने से इनकार कर रहा है। और प्रिंस को उसके पिता कहीं भगा दिया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार झा ने बताया कि पीड़िता के मां के आवेदन पर कांड दर्ज की गई। लड़का को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here