भाजपा, संघ देश सांप्रदायिकता की आग में जलाकर दोवारा सत्ता में बने रहना चाहती है, जिसे उखाड़ फेंकना है : आर के सहनी

0

भाजपा, संघ देश सांप्रदायिकता की आग में जलाकर दोवारा सत्ता में बने रहना चाहती है, जिसे उखाड़ फेंकना है : आर के साहनी

दरभंगा प्रतिनिधि मालंच नई सुबह। भाकपा माले पनडासराय स्थित जिला कार्यालय पर चौथा लोकल सम्मेलन महानगर कमिटी दरभंगा का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता रिजवान आजाद , गंगा मंडल एवं साधना शर्मा संयुक्त रूप से किया। चौथा स्थानीय सम्मेलन प्रतिनिधि , नेताओं अपने शहीदों, क्रांतिकारी नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया।‌ आयोजित सम्मेलन के मुख्य वक्ता आर के सहनी ,मुख्य अतिथि भूषण मंडल ने भाग लिया। आर के सहनी ने कहा भाजपा, संघ इस राष्ट्र को सांप्रदायिकता की आग में जलाना चाहती है। और देश की अमन पसंद लोग भाजपा व संघ साजिशो को अच्छी तरह से समझती है। उनकी नापाक इरादे कभी कामयाब नही हो सकती है, वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव से केंद्र शासित प्रदेश से सत्ता को उखाड़ फेक देना होगा। इंडिया एलाईनस की सरकार केंद्र मे पीड़ित जनता के सहयोग से आएगी। तभी भाईचारा , अमन व मोहब्बत का माहौल कायम होगा। वहीं भाकपा माले कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया के सशक्त और मजबूत संगठन का निर्माण करें ताकि भाजपा को शिकस्त दे सके। मुख्य अतिथि भूषण मंडल ने उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा इंडियन एलायंस के नेतृत्व में बिहार में भाजपा को  शिकस्त दिया जा सकता है। इसीलिए हम सभी एकजुट रहते हुए कार्य शुरू करे और अध्यक्षीय संबोधन में रिजवान आजाद ने कहा केंद्र शासित भाजपा की सरकार संपूर्ण राष्ट्र में मुसलमानों को टारगेट कर रही है। उनके मस्जिदों, मदरसों  विभिन्न संस्थानों पर लगातार हमलाकर रही और संप्रदायिकता माहौल बिगड़ने लगी है बिहार समेत विभिन्न राज्यों में दंगा कराने की साजिश किया जा रहा है मुसलमानों को आतंकवादी गतिविधि के नाम पर झूठे आरोप में गिरफ्तार किया जा रहा हैजिसकोराष्ट्र कि मनपसंद आवाम बर्दाश्त नहीं करेगी इंडियन एयरलाइंस के नेतृत्व में भाजपा की संप्रदाय सरकार को उखाड़ फेंक देगी। रिजवान आजाद ने कहा भाकपा माले का मतलब एक लड़ाई है जुल्म और अत्याचार के खिलाफ भाकपा माले का मतलब एक हथियार है इंसान के हाथों इंसान का शोषण रोकने के लिए भाकपा माले का मतलब एक पुकार है।

मौके पर साधना शर्मा , बसंती देवी , मोहन पासवान उमेश महासेठ ,कुलदीप शाह, उपेंदर राम, मो मोजिम , संजय राम,विजय महासेठ चयनित किए गए। आयोजित सम्मेलन में वार्ड पार्षदगण फिरदोस जहां ,सुभाष कुमार सौरभ,रंजन प्रसाद सिंह नगर कमेटी सदस्य ,गंगा प्रसाद  व अन्य ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here