फारबिसगंज में जय श्री राम उद्घोष के साथ निकाली गयी महावीरी झंडा जुलूस शोभा यात्रा

0

फारबिसगंज में जय श्री राम उद्घोष के साथ निकाली गयी महावीरी झंडा जुलूस शोभा यात्रा

फारबिसगंज प्रतिनिधि मालंच नई सुबह,
रविवार को जय श्री राम के गगन भेदी नारों के साथ फारबिसगंज में निकाली गई ऐतिहासिक महावीर झंडा शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु ने भाग लिया।
इस  जुलूस में महंत पंडित कुशल दुवे के अगुआई में क्षेत्रीय सांसद प्रदीप कुमार सिंह, विधायक विद्यासागर केसरी, नप मुख्य पार्षद वीणा देवी, चांदनी सिंह के आलावें बडी संख्या में विभिन्न दलों के गान्यमान के आलावेण विभिन्न अखाड़ों के राम भक्तों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर आकर्षक झांकियां निकाली गई।
शोभायात्रा के दौरान किसी भी तरह की घटना या कोई जानकारी हेतु शहर में दो कंट्रोल रूम बनाए गए थे जिसमें अनुमंडल नियंत्रण कक्ष जिसका नंबर 06455 295202 एवं दूसरा नियंत्रण फारबिसगंज थाना जिसका नंबर 9431822595 जारी किया गया था।
इस शोभा यात्रा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था किए गए  शोभा यात्रा को लेकर शहर में पांच गस्ती दल, पदाधिकारी एवं जवान मौजूद थे।
शहर में अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के आदेश पर कुल 31 जगह पर दंडाधिकारियों समेत पुलिस बल की तैनात थे।
सांवरिया कुंज महावीरी ठाकुरवादी के पास अंचल अधिकारी संजीव कुमार को दंडाधिकारी के रूप में तैनात किया गया था।
शहर के बस स्टैंड, सदर रोड, स्टेशन चौक, फैंसी मार्केट, पटेल चौक, सुभाष चौक, अस्पताल रोड, पोस्टऑफिस चौक, मटियारी, भागकोहलिया, बड़ी मस्जिद आदि जगहों पर दंडाधिकारी सहित पुलिस मौजूद रहेंगे।
वहीं पूरे जुलूस का अनुमंडल पदाधिकारी रोजी कुमारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खुसरु सिराज खुद के द्वारा मैनिट्रिंग किया जा रहा था। वहीं जुलूस में नप कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार, डीसीएलआर सुश्री अंकिता सिंह के आलावे पुलिस पदाधिकारी के अलावा विभिन्न अखाड़ों के साथ भी डंडाअधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।
इस तरह के बीच 13 सुरक्षित दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी के तनाती की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here