पुण्य तिथि पर याद किए गए कामरेड बलराम सिंह यादव

0

पुण्य तिथि पर याद किए गए कामरेड बलराम सिंह यादव

सुपौल प्रतिनिधि मालंच नई सुबह,
कामरेड बलराम सिंह यादव की दूसरी पुण्यतिथि कोरियापट्टी गांव में मनाई गई। इस मौके पर दिवंगत कामरेड बलराम सिंह यादव को कार्यकर्ताओं समेत स्थानीय जनों ने याद किया। वही उनके छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। वही मौके पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम को
वक्ताओं ने संबोधित कर बलराम सिंह यादव के किए कार्यों की चर्चा की गयी। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा की दलित पिछले गरीब व शोषित महिलाओं ही नही बल्कि पंचायत प्रतिनिधियों की लड़ाई को भी विधान परिषद में लड़कर उन्हें उनका अधिकार, मानदेय भत्ता दिलवाने का उन्होंने कार्य किया। सभी वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्ष को बारीकी से सामंतवादी पूंजीवादी व्यवस्था के खिलाफ अनवरत संघर्ष की याद दिलाया तथा उनके अधूरे सपने को पूरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष मुखिया राजेश कुमार ने भी उनके जन संघर्ष को याद दिलाते हुए विधानमंडल सदस्य एवं लोकसभा सदस्य को पंचायती राज के अधिकार कर्तव्यों में कटौती के खिलाफ पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा बिहार में प्रतिनिधियों की आम हड़ताल पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकारों को अभिलंब पंचायती राज में प्रदत्त ग्राम सभा की सभी अधिकार वापस करवाने की मांग किया। अवसर पर विधायक सत्येंद्र ने शीतकालीन सत्र में पंचायत प्रतिनिधियों की मांग को जायज मानते हुए सदन में उठाने की बात कही। मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here