चित्रकारों द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का विश्व का सबसे बड़ा चित्र झांकी का प्रदर्शन किया गया

0

भागलपुर/प्रतिनिधि(मालंच नई सुबह)भारतीय नव वर्ष के शुभ अवसर पर भागलपुर में नववर्ष के आयोजन पर स्थानीय चित्रकारों द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का विश्व का सबसे बड़ा चित्र झांकी स्थानीय कुम्हारों एवं शिल्पकारों व कलाकारों द्वारा मिट्टी के रंग बिरंगे दीपक बनाकर उसे ज़मीन पर उतारा गया। जो 8 हज़ार वर्ग फीट का है और जिसका वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया गया। उस बाबत चेन्नई से वर्ल्ड रिकार्ड यूनियन का दल भागलपुर में थी। कार्यक्रम में भागलपुर के अनेक स्वयंसेवी संस्था, धार्मिक आध्यात्मिक संस्था और विभिन्न क्षेत्रों के स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। भागलपुर के ऐतिहासिक लाजपत पार्क मैदान में हजारों हजार की संख्या में लोग श्रीराम की दीपक से बनी मूर्ति का दर्शन करने आए। यह दृश्य काफी मनमोहक और आकर्षक था। कार्यक्रम के दौरान लोकल फोर वोकल के तर्ज पर स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भजन की प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उसके बाद लाखों दीप को प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के साथ सामूहिक रूप से शहरवासियों ने भी भव्य आरती किया।
कार्यक्रम में केंद्र सरकार के मंत्री अश्वनी चौबे और बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद शामिल रहे।
कार्यक्रम की तैयारी में स्थानीय कलाकार अनिल कुमार के निर्देशन में 25 से 30 कलाकार, शिल्पकार, स्वयंसेवक और कार्यकर्ता पिछले 7 दिनों से लगातार लगे हुए थे। भागलपुर के लाजपत मैदान में 7 अप्रैल को 5 लाख दीपक से 8 हजार स्क्वायर फिट में बने श्रीराम जी के चित्रांकन किये गए आवरण का आरती एवम वंदन किया गया। रामनवमी के ठीक पहले आयोजित कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक अर्जित शाश्वत चौबे हैं। श्री राम जी के 150 फीट लंबे धरातलीय चित्रांकन को 12 तरह के रंग वाली दीपक से सजाया गया था। मौके पर वर्ल्ड रिकॉर्ड टीम ने उक्त आयोजन को अवार्ड भी दिया। श्रीराम जी के वंदन और आरती कार्यक्रम को ड्रोन के माध्यम से दिखाते हैं। कार्यक्रम में भारत सरकार के मंत्री अश्वनी चौबे और बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद समेत भगवान श्री राम के प्रति आस्था रखने वाले शहर के गणमान्य श्रद्धालु मौजूद होकर दीपोत्सव में शामिल दिखे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here