0

वार्ड सदस्यों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला

मोतिहारी प्रतिनिधि मालंच नई सुबह:–कोटवा प्रखण्ड कार्यालय परिसर में प्रखण्ड के विभिन्न पँचायत के सैकड़ो वार्ड सदस्यों ने अपने 9 सूत्री मांग को लेकर एक दिवसीय धरना दिया है। इस मौके पर संघ के जिला सन्योजक उदय जायसवाल ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि वार्ड सदस्य सरकार से अपना अधिकार मांग रहे हैं उन्हें किसी का भीख नही चाहिए। वहीं मुखियाओं की मनमानी व प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारियों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर भी वे मुखर दिखे। प्रखण्ड वार्ड सदस्य संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि उन्हें मर्यादय में रहकर अपने हक की लड़ाई लड़नी है। सरकार उनके मांगो पर विचार करे। नली गली के कार्य वार्ड को देने के साथ ही मनरेगा में 5 लाख का काम दिया जाय। पँचायत में किसी भी बैठक या काम की उन्हें सूचना दी जाय और बुलाया जाय। सरकार के दोहरी नीतियों के विरुद्ध संघ अब 1 सितंबर को जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करेगा। बावजूद इसके सरकार उनकी मांगों पर विचार नही करेगी तो सभी लोग पटना से लेकर दिल्ली के जंतर – मंतर पर भी प्रदर्शन करेंगे। उप मुखिया जसौली दिलीप दुबे ने कहा कि वार्ड सदस्य अपनी चटानी एकता बनाये रखे , सरकार को उनके मागो पर विचार करना ही होगा। वार्ड सदस्य सह उप मुखिया संघ की प्रखण्ड अध्यक्ष कोटवा शैल देवी ने कहा कि अधिकार मिलने तक लड़ाई जारी रहेगी। उप मुखिया को वितिय अधिकार मिले और पँचायत सचिव के साथ ज्वाइंट खाता बैंक में खोला जाए। मौके पर रूपक सिंह , राजेश पांडेय , नबुजन नेसा , विजय राय , सुरेश यादव , सकेन्द्र सिंह , सरोज सिंह , झुंना देवी , जितेंद्र कुमार यादव आदि ने भी सभा को सम्बोधित किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here