भाजपा कार्यकर्ताओं पर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज के विरोध में राज्यव्यापी हस्ताक्षर महा-अभियान

0

भाजपा कार्यकर्ताओं पर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज के विरोध में राज्यव्यापी हस्ताक्षर महा-अभियान

रक्सौल प्रतिनिधि  मालंच नई सुबह- भारतीय जनता युवा मोर्चा संगठन जिला रक्सौल के अध्यक्ष  प्रवीण रंजन के अध्यक्षता में रक्सौल पोस्ट ऑफिस चौक पर महागठबंधन की अंधी, बहरी, गूंगी, निकम्मी, निठल्ली, युवा विरोधी सरकार के खिलाफ 13 जुलाई को पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं पर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज के विरोध में राज्यव्यापी हस्ताक्षर महा-अभियान सह प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित की गई। रक्सौल विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पांडेय, युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ई॰ जितेन्द्र कुमार ने भाजपा और युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए हस्ताक्षर करके आज के अभियान की शुरुआत किया
यह हस्ताक्षर महा-अभियान युवा मोर्चा के द्वारा 24 जुलाई से 9 अगस्त तक प्रदर्शनी लगाकर हर शहर-नगर, गाँव-कस्बे में चलाया जा जाएगा। मौके पर रक्सौल विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने कहा कि अब युवाओं ने ठान लिया है कि बिहार से अब इस गूँगी, बहरी, निरंकुश सरकार को जड़ से उखाड़ फेकना है। इसी संकल्प के साथ युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आज इस महा- हस्ताक्षर अभियान और लाठी चार्ज की प्रदर्शनी लगा कर लोगों के समक्ष नीतीश सरकार की बर्बरता की कहानी को दर्शाने का काम किया। भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पांडेय ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि युवा मोर्चा एवम् भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सड़क से लेकर सदन तक अपनी अवाज को बुलंद करते हुए, निकम्मी नीतीश-तेजस्वी की सरकार को उखाड़ फेकने का संकल्प लिया । इस संकल्प को पूरा करने में हम सब अपनी जान लगा देंगे।
युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ई० जितेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार, अराजकता, छात्र- युवा आम जनता पर हो रहे दमन,लाठीचार्ज तथा 10 लाख नौकरी के झूठे वादे को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा राज्यव्यापी महा-हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। उसी क्रम में आज रक्सौल युवा मोर्चा के द्वारा हस्ताक्षर अभियान सह प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित हुई है। बिहार सरकार के द्वारा पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं पर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज हुआ, जिसने हजारों भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गये, एक कार्यकर्ता विजय सिंह की जान चली गई।
मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष वरुण सिंह, युवा मोर्चा पूर्व प्रमुख गणेश यादव, सांसद प्रतिनिधि राजकिशोर राय, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सर्राफ, सुरेंद्र तिवारी, गुड्डू सिंह, शत्रुध्न सिंह, संजीव सागर आदि सकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here