विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ दरभंगा के अध्यक्ष शंकर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आमसभा बुलाई गई

0

दरभंगा प्रतिनिधि मालंच नई सुबह, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के आवाहन पर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ दरभंगा के अध्यक्ष शंकर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आमसभा बुलाई गई। जिसमें विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारियों ने भाग लिया। और विचारणीय विषय वर्ष अप्रैल 2017 से 19 मार्च तक कुल 24 महीने का सप्तम वेतनमान के अंतर वेतन की राशि बिहार सरकार के द्वारा माह जुलाई में ही उपलब्ध करा दिया गया। इसके बावजूद विश्वविद्यालय के नकारात्मक रवैया के कारण अभी तक राशि कर्मचारियों को नहीं भुगतान किया गया। जिस कारण कर्मचारियों के आक्रोश को देखते हुए आमसभा रखी गई। कर्मचारियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किया। कर्मचारियों ने एक मत से कहा अगर विश्वविद्यालय द्वारा 31 अगस्त 23 तक कर्मचारियों के खाते में अंतर वेतन की राशि भेजा नहीं  जाता है। साथ ही राज्य सरकार द्वारा वेतन की राशि उपलब्ध होने पर पूर्ण भुगतान सुनिश्चित किया जाए नहीं तो बाध्य होकर 1 सितंबर से विश्वविद्यालय का चक्का जाम किया जाएगा। जिसकी सारी जबाव देही विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी बैठक में प्रदेश अध्यक्ष, शंकर यादव, विश्वविद्यालय अध्यक्ष, शंकर प्रसाद सिंह,उपाध्याय, अशोक कुमार अरविंद,भोला पासवान, सचिव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here