विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी की अध्यक्षता में संगोष्ठी सम्पन्न हुई

0

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी की अध्यक्षता में संगोष्ठी सम्पन्न हुई

दरभंगा प्रतिनिधि मालंच नई सुबह,आज भाजपा जिला कार्यालय पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी की अध्यक्षता में संगोष्ठी सम्पन्न हुई। इस दौरान मुख्य वक्ता पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मृर्तुंजय झा ने कहा कि भारत का विभाजन अभूतपूर्व मानव विस्थापन और मजबूरी में पलायन की दर्दनाक कहानी हैं। यह एक ऐसी कहानी हैं,जिसमे लाखों लोग अजनबियों के बीच एकदम विपरीत वातावरण में नया आशियाना तलाश रहें थे। विश्वास और धार्मिक आधार पर एक हिंसक विभाजन की कहानी होने के अतिरिक्त यह इस बात की भी कहानी है कि कैसे एक जीवन शैली तथा वर्षों पुराने सह अस्तित्व का युग अचानक और नाटकीय रूप से समाप्त हो गया। वहीं जिला अध्यक्ष ने कहा कि भारत विभाजन का दोषी नेहरू और कांग्रेस पार्टी थी।आज कांग्रेस पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति कर रहीं हैं। संगोष्ठी के बाद प्रदर्शनी दिखाई हैं। अन्त में सभी कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय से मौन जुलूस निकाली जो अलीनगर मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। इस कार्यक्रम में जिला प्रभारी अरुण कुशवाहा, पूर्व प्रदेश मंत्री धर्मशिला गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष विजय चौधरी,जिला महामंत्री सुजीत मल्लिक,ज्योति कृष्ण झा,प्रदर्शनी प्रभारी राकेश कुमार मिथुन, अशोक नायक,ध्रुव मंडल,कन्हैया पासवान, आदि प्रमुख रूप से सम्मिलित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here