“दर्पण- एक सच” पुस्तक का किया गया लोकार्पण

0

“दर्पण- एक सच” पुस्तक का किया गया लोकार्पण

फारबिसगंज प्रतिनिधि मालंच नई सुबह,स्थानीय द्विजदेनी उच्च विद्यालय के प्रांगण में, इन्द्रधनुष साहित्य परिषद् के तत्वाधान में बाल साहित्यकार हेमन्त यादव ‘शशि’ की अध्यक्षता और मनीष राज के संयोजन में परवाहा  (फारबिसगंज) निवासी युवा साहित्यकार गौतम केशरी की प्रथम पुस्तक ‘दर्पण- एक सच’ का लोकार्पण समारोह सम्पन्न हुआ। पुस्तक का लोकार्पण उपस्थित साहित्यकार सर्वश्री सुरेश कंठ, सुरेन्द्र प्रसाद मण्डल, अरविन्द ठाकुर, हर्ष नारायण दास आदि द्वारा किया गया। प्रस्तुत पुस्तक में कहानी और कविता दोनो संकलित है। इसी अवसर पर संस्था की ओर से लेखक को ‘द्विजदेनी स्मृति साहित्य सम्मान’ से सम्मानित किया गया। सम्मान में साहित्यकार गौतम केशरी को धार्मिक ग्रंथ, साहित्यिक पुस्तक,डायरी आदि प्रदान किया गया। उपस्थित साहित्यकारों ने उन्हें शुभकामना और आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक विकास चन्द्र भारती,सुनील दास,  दिवाकर कुमार दिवाकर, प्रो. सुधीर सागर, राकेश यादव सहित अनेक साहित्यप्रेमी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here