गृह मंत्री, अमित शाह से मिलकर सांसद गोपाल जी ठाकुर व बिहार प्रदेश अध्यक्ष, सम्राट चौधरी बिहार की बिगडती कानून व्यवस्था की दी गयी जानकारी

0

दरभंगा प्रतिनिधि मालंच नई सुबह, नई दिल्ली स्थित संसद भवन में बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में दरभंगा सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर,मधुबनी सांसद अशोक यादव, पाटलिपुत्रा सांसद रामकृपाल यादव का एक शिष्टमंडल केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिलकर बिहार में फैले अराजकता, बेलगाम अपराध, राज्यभर में प्रतिदिन हो रहे हत्या, अपहरण, फिरौती,रंगदारी, बहन बेटियों के साथ हो रहे दुर्व्यहार एवं बलात्कार, आदि सहित कई अन्य ज्वलंत मुद्दों से अवगत कराते हुए विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बताया बिहार की कानून व्यवस्था पुनः नब्बे की दशक में फैले जंगलराज की तरह हो चुकी है। सत्ता संरक्षित अपराधी बेलगाम हो चुके है, मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार के नाक के नीचे पटना में दिन दहाड़े लोगों को गोली से छलनी कर दिया जाता है और यही हाल पूरे बिहार का हो चुका है। बीते दिनों दरभंगा एवं मुजफ्फरपुर में हुए ट्रिपल मर्डर कांड का जिक्र करते हुए कहा पूरे बिहार में यही स्थिति व्याप्त है। दानापुर में लड़की को अगवा करने का प्रयास करना, बेगूसराय में दलित बहन को निर्वस्त्र करके पीटना, दरभंगा में महादलित समाज को शव का दाह संस्कार से रोकते हुए पीटना एवं शव पर पेसाब कर देना दर्शाता है कि बिहार में अपराधियों का राज स्थापित हो चुका है। उन्होंने कहा कि बिहार में राज्य सरकार से बिजली मांगने पर बिहार पुलिस आमलोगों को गोली मार देती है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुहर्रम के दौरान पूरे बिहार में बिगड़े सांप्रदायिक सौहार्द की घटना किसी से छुपा नही है। बिहार के मुखिया नीतीश कुमार तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति करने में व्यस्त है। मुहर्रम के दौरान दरभंगा, भागलपुर, कटिहार, कैमूर, मोतिहारी, गया की घटना घटना राज्य सरकार की नाकामी को दर्शाता है। इन जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर अघोषित आपातकाल जैसा माहौल बना दिया गया। अपराधी के मन में पुलिस प्रशासन एवं राज्य सरकार का थोड़ा भी खौफ नहीं है। सांसद ने कहा कि बिहार में सत्ता के संरक्षण में आपराधिक एवं सांप्रदायिक घटना में काफी बढ़ोतरी हो रहा है। प्रतिदिन गोलीबारी की घटना ऐसे घट रहा है जैसे कोई खेल हो। बीते दिनों दरभंगा सहित अन्य जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर लोगों को आपातकाल जैसे माहौल में जीवन जीने को विवश किया जा रहा है। वहीं सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार कुंभकर्णी निद्रा में सोए हुए है। महागठबंधन टूटने का डर और प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा में वह बिहार को बर्बादी की आग में झोंक चुके है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here