आशा कार्यकर्त्ता एवं फैसिलिटेटरों का हड़ताल 29 वें दिन भी जारी

0

केवटी प्रतिनिधि मालंच नई सुबह,
9 सूत्री मांगों के पूर्ति हेतु मंगलवार को  हड़ताल के 29 वें दिन जारी आशा कार्यकर्ता एवं आशा फैसिलिटरों के हड़ताल के दौरान आशा तथा फैसिलिटेटरों ने केवटी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के परिसर में नारे लगाते हुए घूम- घूमकर थाली बजाकर प्रदर्शन किया। इस हड़ताल का नेतृत्व बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ (गोपगुट) के अमिरा देवी, राधा देवी, रेणु झा और सुनिता देवी ने संयुक्त रूप से किया। इनके समर्थन में खेग्रामस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य देवेन्द्र कुमार भी उपस्थित थे। इस दौरान आशा-फैसिलिटेटरों ने महिला शक्तिकरण धोखा है, आशा वर्कर भुखा है, हड़ताली आशा करे पुकार, खाली थाली भरो सरकार, भूखे पेट काम नहीं करेंगे- मासिक मानदेय लेकर रहेंगे, एक हजार में दम नही, 10 हजार से कम नही, आदि नारा लगा कर थाली पीटकर सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश जता रहे थे। इस मौके पर सभा को संम्बोधित करते हुए खेग्रामस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य देवेन्द्र कुमार ने कहा कि आशा व आशा फैसिलिटेटर की थाली पीटो आंदोलन से सरकार को सबक लेना चाहिए और सम्मानजनक वार्ता का लिए पहल करना चाहिए। आशा की मांगों पर सरकार का पहल  नहीं हुआ तो समाज के लोकतांत्रिक ताकतों को संगठित कर आंदोलन की धार को मजबूत किया जायगा। सभा को सम्बोधित करने वालों में सुनैना देवी, अनिता दास, इन्द्रा देवी, लीलावती देवी, किरन कुमारी आदि शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here