जदयू में घमासान, उपेंद्र कुशवाहा भावी मुख्यमंत्री के होर्डिंग्स लगाने वालों पर कार्यवाही की मांग

0

पटना डेस्क (मालंच नई सुबह) जनता दल यूनाइटेड के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा इन दिनों बिहार यात्रा पर हैं। उनकी इस यात्रा ने बिहार में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। अपने बिहार यात्रा के दौरान ही 26 अगस्त को उपेंद्र कुशवाहा मुजफ्फरपुर पहुंचेंगे। इससे पहले ही उनके स्वागत में ये पोस्टर अखिल भारतीय सम्राट अशोक समता परिषद की ओर से लगवाए गए हैं। इसमें लिखा गया है कि भावी मुख्यमंत्री का हार्दिक स्वागत व अभिनंदन। पोस्टर लगते ही जेडीयू के कई नेताओं ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि नीतीश कुमार के होने तक बिहार में सीएम पद की वैकेंसी नहीं है। बिहार में सत्ताशीन जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र  पार्टी का एक पक्ष इसको लेकर खुश नहीं है और लगातार होर्टिंग लगाने वालों पर कार्यवाही की मांग कर रहा है। हालांकि इस होर्डिंग को लेकर जदयू के नेताओं ने खुलकर कुछ भी कहने से इनकार किया है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने जहां कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया, वहीं पूर्व मंत्री मनोज कुशवाहा ने इस पर अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा, “हम भी पता लगा रहे हैं कि होर्डिंग किसने लगाया है।” होर्डिंग में मनोज कुशवाहा की भी तस्वीर है। मुजफ्फरपुर के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह के तेवर होर्डिंग को लेकर सख्त हैं। वह कहते हैं, “पार्टी में कुछ लोग यह सब करके गुटबाजी कर रहेहैं। होर्डिंग की तस्वीर उपेंद्र कुशवाहा को भेज दी गई है और पोस्टर लगाने वालों पर कार्यवाही की मांग की गई है।” मनोज सिंह ने बताया कि उपेंद्र कुशवाहा भी इस होर्डिंग से खुश नहीं हैं। जेडीयू के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा का कहना है कि पार्टी को बदनाम करने के लिए जानबूझकर ये पोस्टर लगाए गए हैं। उनका कहना है कि इस पोस्टर का पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी कोई इच्छा जाहिर नहीं की है। आपको बताज्ञदें कि उपेंद्र कुशवाहा के मुजफ्फरपुर दौरे से पहले कुशवाहा महासभा और अखिल भारतीय सम्राट अशोक समता परिषद  की ओर से कलेक्टरेट में यह होर्डिंग लगाया गया था। इसमें उपेंद्र कुशवाहा के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी तस्वीर है। पिछले दिनों उपेंद्र कुशवाहा द्वारा नीतीश कुमार को पीएम मेटेरियल बताए जाने के बाद इस होर्डिंग के लगने से कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। पोस्टर में नीतीश कुमार के करीबी और पूर्व मंत्री मनोज कुशवाहा और उपेंद्र कुशवाहा के करीबी रहे  विनोद कुशवाहा की तस्वीर होने से उलझन पैदा हो रही है रालोसपा के जदयू में विलय के बाद से उपेंद्र कुशवाहा का कद पार्टी में लगातार बढ़ रहा है। इन दिनों वह पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष की हैसियत से पूरे बिहार की यात्रा पर हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here