निगम कार्यालय एवं कतरास पुलिस स्टेशन के सामने टॉल टैक्स के नाम पर हो रही है रंगदारी

0

निगम कार्यालय एवं कतरास पुलिस स्टेशन के सामने टॉल टैक्स के नाम पर हो रही है रंगदारी

मोतिहारी प्रतिनिधि मालंच नई सुबह,
निगम कार्यालय एवं कतरास पुलिस स्टेशन के सामने टॉल टैक्स के नाम पर रंगदारी हो रही है। यहां बता दे कि देश में टोल टैक्स वसूलने का कार्य नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के द्वारा किया जाता है। लेकिन कतरास के गुहीबांध में धनबाद नगर निगम के आदेश पर निगम के गुर्गे/गुंडे वाहन चालकों से जोर जबरदस्ती करके टोल टैक्स के नाम पर रंगदारी वसूल रहे हैं। ऐसा नहीं है कि इसकी जानकारी निगम के वरीय अधिकारियों को नहीं है। कतरास नगर निगम कार्यालय से लेकर धनबाद नगर निगम कार्यालय के सभी बड़े पदाधिकारियों को इस अवैध वसूली के बारे में जानकारी है। यहां बता दे कि उक्त स्थल से चंद कदमो की दूरी पर कतरास पुलिस स्टेशन है। इस रास्ते से दिन भर में दर्जनों बार कतरास पुलिस की गाड़ियां गुजरती है। लेकिन फिर भी संवेदक के गुर्गे बड़े आराम से बेखौफ होकर हर रोज आने जाने वाले वाहनों से टॉल टैक्स के नाम पर रंगदारी वसूलते हैं।
नाम नहीं छापने की शर्त पर निगम के कुछ कर्मियों ने बताया कि गुहीबांध बस स्टैंड के भीतर वाहन पड़ाव का टेंडर हुआ है। जबकि संवेदक बमबम पाठक एवं उनके गुर्गे जावेद और सद्दाम निगम के बड़े अधिकारियों और कतरास पुलिस प्रशासन से सांठगांठ करके बीच सड़क में टोल टैक्स वसूल रहे हैं। इस संबंध में जब धनबाद नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार को नई पत्र वार्ता के संवाददाता ने फोन किया तो उन्होंने मामले को आधा सुनने के बाद कहा कि थोड़ा व्यस्त हूं मामला व्हाट्सएप कीजिए। व्हाट्सएप करने के कुछ देर बाद व्हाट्सएप सीन किया गया। लेकिन मैसेज देखने के बाद भी नगर आयुक्त ने संवाददाता को कोई प्रतिक्रिया नहीं दिया। कई घंटे बाद जब उन्हें दोबारा फोन किया गया तो उन्होंने संवाददाता का फोन नहीं उठाया। यहां बता दे कि पहले भी कई बार यह मामला सुर्खियों में रह चुका है. उसके बावजूद भी प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं किया जाना प्रशासन और निगम के कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहा है। नगर आयुक्त को जवाब देना चाहिए, बीच सड़क पर निगम के द्वारा टॉल टैक्स वसूला जाना कितना सही है। जिले में और कहाँ कहाँ निगम के आदेश पर इस प्रकार का टोल वसूला जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here