अगस्त क्रांति दिवस पर आशा कार्यकर्ताओं ने थाली पीट कर सरकार को किया अलर्ट

0

अगस्त क्रांति दिवस पर आशा कार्यकर्ताओं ने थाली पीट कर सरकार को किया अलर्ट

मोतिहारी प्रतिनिधि मालंच नई सुबह:–बनकटवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा कार्यकर्ताओं का विभिन्न मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान मंगलवार को भी हड़ताल जारी रखा। वहीं आशा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान  पर बारह जुलाई से अनिश्चितकालीन उक्त हड़ताल  किया गया है। जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटवा पहुंची सैकड़ों की संख्या में आशा कार्यकर्ताओं ने थाली पीटते हुए ओपीडी टीकाकरण सहित अन्य कार्यों को बाधित कर मुख्य गेट को जाम कर सरकार विरोधी नारों के साथ अपनी मांगों को दोहराया। वहीं आशा कार्यकर्ताओं का कहना था कि कुम्भकरणी  नींद में सोई  सरकार को थाली बजाकर  जगाने हेतु शंखनाद है। अगर सरकार  हमारी मांगों पर विचार नहीं करती है,  तब तक यह अनिश्चितकालीन हड़ताल और संघर्ष जारी रहेगा‌। आशा कर्मियों के प्रमुख मांगों में स्वास्थ्य विभाग में सरकारी कर्मी का दर्जा देना, एक हजार में दम नही दस हजार से कम नही  रुपए मानदेय और रिटायरमेंट पेंशन पैकेज के साथ साथ अन्य मांग शामिल है. इस अवसर पर शोभा देवी, सबिता सिंह, ममता देवी,चन्दा देवी, किरण देवी, पुष्पा देवी,पूनम देवी सहित सैकड़ों की संख्या में आशा कार्यकर्ता शामिल थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here