मोतिहारी/प्रतिनिधि/अरबिंद कुमार ब्यूरों चीफ, तिरहुत (मालंच नई सुबह)*मोतिहारी* _71वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के तत्वावधान में सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल की किया जा रहा है।सीमा चौकी महुअवा के वाइब्रेंट विलेज (VVP-II)महुअवा के सतगुरु कबीर महंथ रामखेलावन गोस्वामी प्रोजेक्ट +2 हाई स्कूल, कटकेनवा में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत आयोजित भर्ती-पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम 16 से 22 फ़रवरी 2026 तक कमांडेंट प्रफुल्ल कुमार के मार्गदर्शन में संचालित किया गया।समापन समारोह में दिलीप कुमार ,जिला परिषद् ,छौड़ादानो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया | कार्यक्रम के दौरान सीमावर्ती गांवों के युवाओं और युवतियों को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में भर्ती की संपूर्ण प्रक्रिया से अवगत कराया गया | प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को दस्तावेज सत्यापन,शारीरिक मानक परीक्षण,आयु परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षा,लिखित परीक्षा एवं चिकित्सीय परीक्षण से जुड़ी विस्तृत जानकारी दिया गया । इस भर्ती-पूर्व प्रशिक्षण में वाहिनी के कार्यक्षेत्र के सीमावर्ती गांवों विशेष कर वाइब्रेंट विलेज (VVP-II) से आए कुल 200 युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया।कार्यक्रम के दौरान 71 वीं वाहिनी स.सी.ब. मोतिहारी के उप कमांडेंट सतीश कुमार गुप्ता , ने सभी प्रशिक्षुओं को बताया कि भारत सरकार के द्वारा समय समय पर सीमा के युवक व युवतियों के कौशल विकास हेतु ऐसे ही निःशुल्क प्रशिक्षण सशस्त्र सीमा बल के माध्यम से दिया जाता है जिससे वो अपने आप को स्वरोजगार से जोड़कर स्वावलंबी बना सकें तथा उन्होंने बताया की प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को अनुशासन, निरंतर परिश्रम एवं राष्ट्र सेवा के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह पहल सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं को सशस्त्र बलों से जोड़ने की दिशा में एक मजबूत कदम है, जिससे न केवल उनमें देशभक्ति की भावना प्रबल होगी, बल्कि रोजगार एवं उज्ज्वल भविष्य के नए द्वार भी खुलेंगे |कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि श्री दिलीप कुमार ,जिला परिषद् ने बताया कि सशस्त्र सीमा बल के द्वारा कराए जा रहे ऐसे प्रशिक्षणों के माध्यम से सभी ग्रामीणों का कौशल विकास हो रहा है, लोग सीमा पर गलत कार्यो को छोड़कर अपने को अच्छे कार्यो में लगाएं और स्वावलंबी बने और साथ ही ऐसे प्रशिक्षण प्राप्त कर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में भर्ती की संपूर्ण प्रक्रिया से अवगत होकर इसकी तैयारी करे और सशस्त्र पुलिस बलों में भर्ती होकर अपने गांव समाज का नाम रौशन करे |कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित नितेश कुमार ,प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने बताया कि सशस्त्र सीमा बल के द्वारा कराए जा रहे ऐसे प्रशिक्षणों के माध्यम से ग्रामीणों का कौशल विकास हो रहा है, लोग सीमा पर गलत कार्यों को छोड़कर अपने को अच्छे कार्यों में निहित कर रहे है| आपलोग भर्ती-पूर्व प्रशिक्षण प्राप्त कर के सशस्त्र पुलिस बलों में भर्ती के सरे नियम के बारे में जान चुके है अब लगन से इसकी तैयारी करे और राष्ट्र सेवा करने का सौभाग प्राप्त करें।इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं ने एसएसबी (SSB) के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण ने न केवल उन्हें शारीरिक रूप से तैयार किया, बल्कि उनमें अदम्य साहस और अनुशासन का संचार भी किया है। युवाओं के अनुसार, अनुभवी प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन उनके करियर के लिए ‘संजीवनी’ सिद्ध होगा। बल की इस निस्वार्थ सेवा प्रशिक्षण की गुणवत्ता को प्रशिक्षुओं ने उत्कृष्ट बताया।कार्यक्रम के दौरान डॉ कर्तिकेश सीएचसी छौड़ादानो ,डॉ जीतेन्द्र कुमार सीएचसी छौड़ादानो , उम्दा लाल प्रसाद ,प्रधानाध्यापक जीतेन्द्र कुमार,SRETA प्रमुख गोपाल चकमा (सहायक कमांडेंट) शिवांगिनी राय, (सहायक कमांडेंट),निरीक्षक राजकुमार शील ,निरीक्षक अमित कुमार ,मनोज कुमार ,थानाध्यक्ष महुअवा ,प्रभात कुमार ,थानाध्यक्ष छौड़ादानो तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियो के साथ प्रशिक्षु प्रशिक्षकगण, मीडिया बंधु और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे| कार्यक्रम समापन के बाद सभी प्रशिक्षुओं प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका मनोबल बढाया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई | स्थानीय मुखिया व सम्मानित प्रतिनिधियों के द्वारा एस. एस. बी. के द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण की बहुत ही प्रशंसा की जा रही है ।_





