घर में चोरी करने के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज की गयी
नरपतगंज प्रतिनिधि मालंच नई सुबह,
नरपतगंज नगर पंचायत के नगर पंचायत कार्यालय से सटे एक घर से मंगलवार देर रात पाट सहित अन्य सामग्री चोरी करने के मामले में नरपतगंज पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक (मुहम्मद अबू)को गिरफ्तार कर थाना लाया। मामले को लेकर मिली जानकारी के अनुसार नरपतगंज नगर पंचायत के नगर पंचायत कार्यालय से सटे मुन्ना यादव के मकान से मंगलवार देर रात एक युवक द्वारा घर में घुसकर पाट सहित अन्य सामग्री चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही नरपतगंज थाना पहुंच कर कई बिंदुओं पर जानकारी लेते हुए आरोपी एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। मामले को लेकर थानाध्यक्ष कुमार विकास ने बताया कि चोरी मामले में दिए गए आवेदन के बाद प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया जिसे जेल भेजा जाएगा




