मालंच नई सुबह

सच हार नही सकता

पटना /आस-पास

डांडिया एवं गरबा उत्सव” का भव्य आयोजन, रंगीलो मारो ढोलना गाने पर झूमते रहे ड्रीम ऑफ डांस के बच्चे

पटना/प्रतिनिधि(मालंच नई सुबह)पटना: नवरात्र के पावन अवसर पर पटना के कंकड़बाग में डांडिया गरबा एवं झिझिया उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य संयोजक एवं ड्रीम ऑफ डांस के संस्थापक अमरजीत कुमार ने बताया कि रंगिलो डांडिया कार्यक्रम का उद्घाटन अमज़िया डांस एंड फिटनेस क्लासेस केअलका स्नेहमयी,मनमोहन कुमार (बबलू जी), ड्रीम्स बेरी प्ले स्कूल के प्रभाती सिंह, आर्यन कश्यप ने किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिथिला की लोक-संस्कृति पर आधारित झिझिया नृत्य एवं गणेश वंदना की मनमोहक प्रस्तुति रही, जिसने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। यह पूर्णतः एक सांस्कृतिक कार्यक्रम था। कार्यक्रम की सह संयोजिका निशा कुमारी ने कहा कि, ” डांडिया नाइट 2026 मे संध्या शाम छह बजे से ही आयोजन स्थल पर गरबा और डांडिया के दीवानों की भारी भीड़ जुटने लगी थी। जैसे-जैसे रात बढ़ी और संगीत की धुनें तेज हुईं, वैसे-वैसे उत्साह भी परवान चढ़ता गया। ठंड की हल्की आहट के बीच डांडिया की खनक और गीतों की गर्माहट ने माहौल को पूरी तरह से उत्सवी बना दिया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर शिक्षकों और अभिभावकों ने भी डांडिया रास का भरपूर आनंद लिया। बच्चे और प्रतिभागी पारंपरिक वेशभूषा (चनिया-चोली, कुर्ता-पायजामा) में सजे नजर आए। विद्यार्थियों और डांस एकेडमी के कलाकारों ने भक्ति गीतों, फिल्मी डांडिया धुनों और पारंपरिक लोक नृत्यों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं।डांडिया नाइट मे ड्रीम ऑफ डांस, अमज़िया डांस एवं ड्रीम्स बेरी प्ले स्कूल के बच्चों को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *