मालंच नई सुबह

सच हार नही सकता

साहित्य

नीरव समदर्शी को मिला अटल बिहारी साहित्यकार सम्मान

पटना। राजधानी पटना के कदमकुआँ स्थित बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन में एजुकेशनल रिसर्च एंड डेवलपमेंट संस्थान की ओर से ‘अटल बिहारी साहित्यकार व्याख्यानमाला सह साहित्यकार सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी थे।
इस अवसर पर साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अनेक साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में साहित्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान के लिए नीरव समदर्शी को भी सम्मानित किया गया। बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने साहित्यसेवियों को स्मृति-चिह्न एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
नीरव समदर्शी ‘मालंच नई सुबह’ हिंदी दैनिक के संपादक तथा आईरा इंटरनेशनल के प्रदेश महासचिव हैं। इसके साथ ही वे अनेक सामाजिक एवं साहित्यिक संस्थाओं से भी जुड़े हुए हैं। वे लंबे समय से नए रचनाकारों को प्रोत्साहित करते हुए उनकी रचनाओं को अपने समाचार-पत्र के साहित्यिक मंच पर स्थान देते आ रहे हैं।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *