मालंच नई सुबह

सच हार नही सकता

other

विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में मनोरथा स्थित गायत्री शक्ति पीठ पर चैती नवरात्रि का विधिपूर्वक हवन किया गया

दरभंगा (हायाघाट प्रतिनिधि मालंच नई सुबह) रविवार को  अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में मनोरथा स्थित गायत्री शक्ति पीठ पर चैती नवरात्रि का विधिपूर्वक हवन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान
कार्यक्रम के मुख्य आचार्य बंकू ठाकुर ने बताया कि चैती नवरात्रि के 9 दिनों तक शुद्ध आहार ग्रहण कर प्रतिदिन 24,00 गायत्री मंत्रों का जाप होता है। नवमी के दिन पूर्णाहुति के रूप में महाप्रसाद का आयोजन किया जाता है। इस साधना से आत्मशुद्धि और मानसिक शांति प्राप्त होती है।
इस धार्मिक आयोजन में आचार्य बंकू ठाकुर, बैजू सरदार, शशि भूषण लाल देव, लक्ष्मी ठाकुर और स्थानीय पत्रकार दीपक लाल देव समेत कई श्रद्धालु उपस्थित रहे। वहीं
गायत्री परिवार के सदस्यों ने बताया कि इस अवसर पर प्रतिदिन प्रातःकालीन और संध्याकालीन आरती, भजन-कीर्तन और प्रवचन का आयोजन किया जाएगा।
इस पावन अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने संकल्प लिया कि वे अपने जीवन में सदाचार, सत्य और धर्म का पालन करेंगे और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाएंगे।
चैती नवरात्रि के इस आध्यात्मिक आयोजन ने स्थानीय लोगों को धर्म और संस्कृति के प्रति जागरूक किया तथा धार्मिक समरसता को प्रोत्साहित किया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *