हम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2024 में 2019 से अधिक सीटें जीतेंगे:-अमित शाह

0
  1. हम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2024 में 2019 से अधिक सीटें जीतेंगे:-अमित शाह

 

पटना डेस्क मालंच नई सुबह, रविवार को पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह गृहमंत्री अमित शाह ने ज्ञान भवन में भाजपा के
संयुक्त साथ मोर्चों की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बिहार भाजपा के प्रमुख लोगों के अलावा देशभर से आए तकरीबन 750 नेताओं को संबोधित किया और कहा कि हम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2024 में 2019 से अधिक सीटें जीतेंगे। 13 , 14 ,15 अगस्त को देश के सभी घरों पर तिरंगा झंडा फहराने की शुरुआत 9 अगस्त से हो जाएगी। सभी घर पर तिरंगा झंडा फहरे, भाजपा कार्यकर्ता संकल्प लेकर 9 से 12 अगस्त तक लोगों को प्रेरित करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अभी से बूथ पर जाकर काम करने का निर्देश दिया।और कहा कि विश्वास है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व में 2024 में अभी से अधिक सीटें जीतकर भाजपा की सरकार बनेगी। गृहमंत्री ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार हुआ है कि आदिवासी महिला राष्ट्रपति पद पर आसीन हुई हैं। इससे पहले दलित समुदाय के रामनाथ कोविंद पदासीन हुए। यह तभी संभव हुआ है जब देश का नेतृत्व मोदी जी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गांव, गरीब, किसान, दलित, वंचित, उपेक्षितों के मसीहा के रूप में काम कर रहे हैं। आजादी के बाद पहली बार सबसे अधिक आदिवासी, दलित, पिछड़ा और ग्रामीण पृष्ठभूमि के सर्वाधिक मंत्री केन्द्रीय मंत्रिमंडल में हैं। संयुक्त मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हुए निर्णयों की जानकारी इसके समापन के बाद भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here