मालंच नई सुबह

सच हार नही सकता

other

स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी को किया गया सम्मानित

स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी को किया गया सम्मानित

केवटी प्रतिनिधि मालंच नई सुबह। अमृत महोत्सव के अवसर पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता सेनानी केवटी प्रखंड के रनवे गांव निवासी स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय राजवंशी साह के धर्मपत्नी श्रीमती द्रोपती साह को भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष जीबछ सहनी ने व्यास सम्मान से सम्मानित किया। यहां बता दें कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर देश के स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के घर जाकर उनके परिवार के लोगों को सम्मान करने का आह्वान किया गया है।  इस कार्यक्रम में शामिल जिला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र चौपाल, जिला महामंत्री सुजीत मल्लिक मंडल, अध्यक्ष विनोदानंद झा, पूर्व मेयर गौरी पासवान तथा पार्टी के वरीय सदस्य रामचंद्र राय ,पप्पू गुप्ता, उमेश प्रसाद गुप्ता, कृष्णा प्रसाद गुप्ता तथा सुधीर सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *