मालंच नई सुबह

सच हार नही सकता

other

चरस के साथ दो तस्करों को किया गया गिरफ्तार

चरस के साथ दो तस्करों को किया गया गिरफ्तार

प्रतिनिधि मालंच,
स्थानीय पुलिस व एसएसबी के संयुक्त छापेमारी में महदेवा के पास से 1 किलो चरस के साथ एक युवक को हिरासत में लिया। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने दी। सूचना मिली की तस्कर नेपाल से चरस लेकर भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहा था। इसपर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस व एसएसबी महदेवा से नेपाल के परसा मिलन चौक निवासी शेख तजमुल के पुत्र शेख अनवर को 1 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। इधर हरैया ओपी पुलिस के जवानों ने दो किलोग्राम चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने दी। वही उन्होंने बताया कि तस्कर नेपाल से चरस लेकर आ रहा था। इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए  अधिकारी सहित जवानों को निर्देश दिया गया। उसको रोक कर उसकी बैग की जांच के क्रम में उसके बैग से 4 पॉकेट में 2 किलो चरस बरामद किया गया है। जब्त चरस का अंतरराष्ट्रीय बाजार में मूल्य करीब 8 लाख रुपये बताया गया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान रक्सौल थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 9 गांधीनगर  गांव निवासी हकीक खान के पुत्र दिलशाद खान के रूप में की गई है। गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *