मालंच नई सुबह

सच हार नही सकता

बिहार राज्य

मुंगेर में जीकेसी की शंखनाद यात्रा,कायस्थ समाज के लोगों को संगठित करने की जरूरत : राजीव रंजन प्रसाद

पटना डेस्क (मालंच नई सुबह) मुंगेर, 17 अक्टूबर कायस्थ समाज के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक सशक्तिकरण के लिये प्रतिबद्ध ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि कायस्थ समाज के पुरोधाओं ने देश के सामाजिक, राजनैतिक उत्थान के साथ, आजादी की लड़ाई में अपनी अहम भूमिका अदा की है, लेकिन आज कायस्थ समाज हाशिये पर चल गया है जिसे संगठित करते हुए मजबूत करने की जरूरत है।

 राष्ट्रीय राजधानी नयी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आगामी 19 दिसंबर को राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किये जा रहे विश्व कायस्थ महासम्मेलन में कायस्थ समाज एकजुट होकर अपनी आवाज को बुलंद करेगा। इसी को लेकर मुंगेर में जीकेसी के दूसरे चरण की शंखनाद यात्रा की शुरूआत की गयी।

जीकेसी की प्रबंध न्यासी श्रीमती रागिनी रंजन ने कहा, जीकेसी संगठन का विस्तार दुनिया भर में है और इसके विस्तार के लिए कार्यक्रम के माध्यम से समाज को एकत्रित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में कायस्थ जाति संगठित नही होने से अपने हक को सही तरीके से हासिल नही कर पा रही है। इसके लिए हम सब को साथ आना चाहिए। उन्होंने सभी को नई दिल्ली में विश्व कायस्थ महासम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।

 जीकेसी की प्रदेश अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद ने कहा कि यदि कायस्थ समाज अपनी उपेक्षा तथा हकमारी के खिलाफ आवाज को जोरदार ढंग से नहीं उठाएगा तो इस समाज के अस्तित्व पर ही संकट पैदा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार लड़ाई निर्णायक और महत्वपूर्ण है।

 इस अवसर पर जीकेसी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक कुमार अभिषेक,जीकेसी मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार, प्रदीप कुमार प्राश प्रदेश अध्यक्ष गुजरात, अनुराग समरूप राष्ट्रीय सचिव कला-संस्कृति प्रकोष्ठ, बलिराम जी संगठन मंत्री,, समेत कई गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *