मालंच नई सुबह

सच हार नही सकता

सीमांचल

नरपतगंज शिक्षिका हत्याकांड कांड का 48 घंटे में सफल उ‌मेदन, हत्या में शामिल दोनों अपराधकर्मी एवं घटना की मुख्य साजिशकर्ता महिला गिरफ्तार

अररिया  प्रतिनिधि (मालंच नई सुबह|)दिनांक03.12.2025 को प्रातः लगभग 09:20 बजे, कन्हैली मध्य विद्यालय में पदस्थापित शिक्षिका शिवानी वर्मा, उम्र 25 वर्ष पिता लक्ष्मीकांत वर्मा. निवासी पुरे मितई, हैदरगढ़, बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) को विद्यालय जाने के क्रम में कन्हैली शिव मंदिर के निकट दो अज्ञात बाइक सवार अपराधियों द्वारा हत्या की नियत से गोली मार दी गई थी। घटना के उपरांत इन्हें तत्काल सदर अस्पताल, अररिया उपचार हेतु ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उपचार के दौरान इन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतका की बहन के आवेदन के आधार पर नरपतगंज थाना कांड संख्या-437/25, दिनांक 03.12.25, धारा-103 (1)/3(5) BNS एवं 27 Arms Act के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज है। घटना की संवेदनशीलता एवं गंभीरता को ध्यान में रखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, फारबिसगंज के नेतृत्व में थानाध्यक्ष नरपतगंज, फुलकाहा, फारबिसगंज, घुरना एवं डी०आई०यू० टीम के साथ विशेष अन्वेषण दल (SIT) का गठन किया गया। विशेष अन्वेषण दल (SIT) के द्वारा सी०सी०टी०वी० फुटेज अवलोकन / आसूचना संकलन, घटना एवं आसपास के क्षेत्रों का तकनीकी एवं वैज्ञानिक विश्लेषण कर कांड में संलिप्त अभियुक्तों की पहचान की गयी। तदोपरांत हत्या में शमिल अपराधकर्मी मो० मारूफ उम्र 22 वर्ष पे०-मो० ताहिर, सा०-रामपुर वार्ड नं0-01 थाना-फारबिसगंज, जिला-अररिया को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में इसने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। गिरफ्तार अभियुक्त मो० मारूफ के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त यामाहा की FZ बाईक एवं घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा बरामद किया गया। घटना में शामिल दूसरे अभियुक्त मो० सोहैल, सा० रेफरल रोड, थाना-फारबिसगंज, जिला-अररिया को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की मुख्य साजिशकर्ता हुशनन उर्फ हुश्न आरा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त मो० मारूफ द्वारा बताया गया कि हुशनन उर्फ हुश्न आरा पति-मो० साकिर, थाना-फारबिसगंज, जिला-अररिया को अपने पति पर प्राथमिक विद्यालय, अनुसूचित जाति टोला, वार्ड नं0-05 एवं 07 का मध्य, खाब्दह, नरपतगंज की एक महिला शिक्षिका से अवैध संबंध होने का संदेह था। इस कारण हुश्न आरा द्वारा राजा एवं छोटू के साथ मिलकर अपने पति के साथ अवैध संबंध रखने वाली महिला शिक्षिका को मारने हेतु साजिश रची गयी थी। राजा एवं छोटू के द्वारा हत्या की घटना को अंजाम देने के लिए 03 लाख रूपये में मारूफ एवं सोहैल को सुपारी दी गयी। सुपारी के दौरान ही उस महिला शिक्षिका का नाम, स्कूटी, गुजरने का मार्ग एवं समय बताया गया। घटना कारित करने के एक दिन पूर्व मारूफ एवं सोहैल के द्वारा तय जगहों की रेकी भी गयी थी। घटना कारित करने के दिन मारूफ एवं सोहैल द्वारा शाहनवाज ग्राम-शेख डुमरिया, वर्तमान में रामपुर उत्तर, फारबिसगंज अपने नानी के घर रहता है एवं फारबिसगंज में प्राईवेट अस्पताल में गार्ड की डियूटी करता है, से यामाहा की FZ बाईक लिये और महिला शिक्षिका के चिन्हित स्थान से गुजरने से पहले ही खाबदाह कन्हैली शिव मंदिर के पास पहुँच गये। थोडी देर बाद जैसे ही महिला शिक्षिका शिवानी वर्मा अपने स्कूटी से वहाँ गुजर रही थी। उस महिला शिक्षिका को अपना तय टारगेट समझ कर सोहैल के द्वारा रोककर हत्या की नियत से पीछे से गर्दन में गोली मार दिया गया। घटना को अजाम देने के बाद घटनास्थल से दोनों अभियुक्त खाब्दह-दरगाहीगंज होते हुये NH से फिरार हो गये एवं घटना में प्रयुक्त गाडी FZ बाईक शाहनवाज को लौटा दिये। उल्लेखनीय है कि साजिश के तहत् जिस महिला शिक्षिका की सुपारी दी गयी थी, वो महिला शिक्षिका उस दिन अवकाश में थी। चिन्हित महिला शिक्षिका एवं मृत महिला शिक्षका दोनों का आने-जाने का मार्ग एक ही था तथा दोनों महिला स्कूटी का प्रयोग स्कूल आने-जाने के क्रम में करती थी। इस कारण अपराधियों के द्वारा शिक्षिका शिवानी वर्मा को चिन्हित शिक्षिका समझ कर गोली मार कर हत्या कर दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
3 मो० मारूफ पे०-मो० ताहिर, सा० रामपुर वार्ड नं0-01 थाना-फारबिसगंज, जिला-अररिया
मो० सोहैल पे०-फिरोज, सा० रेफरल अस्पताल रोड, थाना फारबिसगंज, जिला-अररिया।
हुशनन उर्फ हुश्न आरा पति-मो० साकिर, थाना-फारबिसगंज, जिला-अररिया।

बरामदगीः

हत्या में प्रयुक्त देशी कट्टा-01

2 हत्या में प्रयुक्त यामाहा की FZ बाईक
घटना को कारित देते समय अपराधियों के द्वारा पहना गया कपड़ा व जुत्ता।
3. छापामारी दल के सदस्यः

मुकेश कुमार साहा, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, फारबिसगंज
सुशील कुमार, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, अररिया

  1. डी०आई०यू० टीम

पु०नि०, संजय कुमार, थानाध्यक्ष, नरपतगंज थाना]पु०नि०, राघवेन्द्र कुमार सिंह, थानाध्यक्ष, फारबिसगंज थाना पु०नि०, राजीव कुमार झा, थानाध्यक्ष, जोकीहाट थाना

पु०अ०नि०, विकास कुमार मौर्य, धानाध्यक्ष, फुलकाहा थाना
8. पु०अ०नि०, मुकेश कुमार 2 थानाध्यक्ष, घुरना थाना

 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *