मालंच नई सुबह

सच हार नही सकता

सीमांचल

जोगबनी की बुजुर्ग महिला दिल्ली में मिली, 10 दिनों से सहायता केंद्र में रह रहीं

जोगबनी/अररिया/प्रतिनिधि(मालंच नई  सुबह) अररिया एक भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है। जोगबनी क्षेत्र की बताई जा रही एक बुजुर्ग महिला गलत ट्रेन में सवार होकर दिल्ली पहुंच गईं और पिछले दस दिनों से वहां के एक सहायता संस्थान में रह रही हैं। संस्थान के काउंसलर के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार महिला अपना नाम जाईदा खातून बता रही हैं। उन्होंने अपने बेटों का नाम मो. मसूद आलम और मो. नजीम बताया है। बातचीत के दौरान महिला कभी अपना घर जोगबनी, कभी अररिया और कभी पूर्णिया बताती हैं। उम्र अधिक होने और ऊंचा सुनने के कारण वह स्पष्ट जानकारी देने में असमर्थ हैं।
बताया गया है कि महिला भटक जाने के बाद किसी तरह दिल्ली के एक सहायता केंद्र तक पहुंचीं, जहां उनकी देखभाल की जा रही है। संस्था के काउंसलर ने स्थानीय लोगों से संपर्क साधने की पहल की है ताकि महिला को सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाया जा सके।
सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति इस महिला को पहचानता है या उनके परिवार के बारे में जानकारी रखता है, तो तुरंत संपर्क करें। मानव सेवा ही सच्ची पूजा और इबादत है।
आइए, मिलकर इस मां को उनके घर और बच्चों तक पहुंचाने में सहयोग करें।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *