मालंच नई सुबह

सच हार नही सकता

पटना /आस-पास

पत्रकार एवं साहित्य सम्मेलन की प्रवक्ता अपसरा मिश्रा बनी राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा

पटना/प्रतिनिधि (मालंच नई सुबह)बिहार सरकार ने महिला आयोग का गठन कर अप्सरा को अध्यक्ष नियुक्त किया है। आयोग में शीला टुडू, रजिया अंसारी समेत छह सदस्यों की नियुक्ति की गई है। पदेन सदस्य समाज कल्याण और गृह विभाग से होंगे।
अपसरा मिश्रा की इस नियुक्ति पर पत्रकारो एवं साहित्यकारो ने उन्हे बधाईयां दी। इसी क्रम मे बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष अनिल सुलभ ने कहा कि बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के लिए यह गौरव और तोष का विषय है कि, सम्मेलन की प्रवक्ता और विदुषी पत्रकार श्रीमती अप्सरा को बिहार राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। श्रीमती अप्सरा को हार्दिकता से बधाई देते हुए आशा व्यक्त करता हूँ कि अपने कार्यकाल में महिला उत्पीड़न के विषयों में गंभीरता और निष्ठा से संज्ञान लेकर समुचित निर्णय के साथ अपनी कर्मठता और योग्यता सिद्ध करने में सफल होंगी। उनके निर्णयों में “साहित्य” की भी अभिव्यक्ति होती रहेगी।वही मालंच नई सुबह के संपादक एवं साहित्य सम्मेलन के प्रवक्ता नीरव समदर्शी ने कहा किआपसरा मिश्रा को राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष बनाए जाने से हम सभी पत्रकारो और साहित्यकारो का मान बढा है।
बधाई देने वालो मे मालंच नई सुबह के विशेष संवाददाता एवं समाज सेवी जितेन्द्र कुमार सिन्हा,आर0एन0एकैडमी की निदेशिका रीता समदर्शी,पत्रकार रंजीत प्रसाद सिन्हा आदि अनेक लोग शामिल थे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *