मालंच नई सुबह

सच हार नही सकता

तिरहुत

पीपराकोठी पुलिस नशा मुक्ति के खिलाफ निकाली जागरूकता फेरी

मोतिहारी/प्रतिनिधि/अरबिंद कुमार तिरहुत ब्यूरों(मालंच नई सुबह):-बिहार पुलिस सप्ताह के दूसरे दिन पिपराकोठी थाना के द्वारा सोमवार को नशा मुक्ति के खिलाफ जागरूकता फेरी निकाली। यह फेरी थाना परिसर से शुरू हुई और थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों व जवानों ने क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान पुलिसकर्मी “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो” जैसे नारों के साथ लोगों को जागरूक करते हुए आगे बढ़े। उन्होंने लोगों से नशे से दूर रहने और समाज को नशा मुक्त बनाने का संदेश दिया। जागरूकता फेरी मुख्य चौराहे, बाजार और आसपास के इलाकों में घूमी। पुलिसकर्मियों ने लोगों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी और युवाओं से विशेष रूप से नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज को नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि बिहार पुलिस सप्ताह के तहत ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज में नशे के खिलाफ जनचेतना बढ़ाना है। इस फेरी में एसआई मनीष कुमार, धनंजय कुमार, शशिभूषण कुमार, एएसआई राकेश पाल, चौकीदार पंकज कुमार और राजकुमार चौरसिया सहित कई पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *