मालंच नई सुबह

सच हार नही सकता

सीमांचल

पूर्व उप डाकपाल व अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी के पूर्व कोषाध्यक्ष,कुमारेश लाल यादव का हुआ निधन

पूर्व उप डाकपाल व अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी के पूर्व कोषाध्यक्ष,कुमारेश लाल यादव का हुआ निधन

दरभंगा प्रतिनिधि मालंच नई सुबह। पूर्व उप डाकपाल, कुमारेश लाल यादव के निधन पर डाक कर्मियों ने शोक व्यक्त किया। मिली जानकारी अनुसार अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी दरभंगा प्रमंडल के पूर्व कोषाध्यक्ष एवं पूर्व उपडाकपाल कुमारेश लाल यादव का निधन की जानकारी डाक अधिदर्शक मनोज कुमार यादव पुत्र द्वारा मिलने पर डाक कर्मियों ने शोक व्यक्त किया। वहीं अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ, प्रमंडलीय मंत्री, राज किशोर सहनी ने उनके निधन पर शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कुमारेश लाल यादव कर्मठ एवं जुझारू और संगठन के प्रति सक्रिय एवं मधुर स्वभाव के कर्मी थे,उनकी दिवंगत आत्मा को शांति दे।

 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *