मालंच नई सुबह

सच हार नही सकता

तिरहुत

पर्यावरण-वन एवं सम्पूर्ण जीव सृष्टि के संरक्षण के लिए प्रकृति वंदन कार्यक्रम का आयोजन

अररिया/सीमांचल ब्यूरो( मालंच नई सुबह)फरविसगंज हिन्दू आध्यात्मिक सेवा फाउंडेशन एवं पर्यावरण गतिविधि द्वारा रविवार को पर्यावरण-वन एवं सम्पूर्ण जीव सृष्टि के संरक्षण के लिए प्रकृति वंदन कार्यक्रम का आयोजन गंगा सरस्वती शिशु मंदिर श्रीरानी सरस्वती विद्या मंदिर फारबिसगंज परिसर में किया गया।

प्रकृति वंदन कार्यक्रम के तहत पुष्प वाटिका में पेड़ पौधे का विशेष पूजन कर पेड़ो में रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार मिश्र ने कहा हमारा पर्यावरण हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह हमारे जीवन का मुख्य स्रोत है। क्योंकि हम पर्यावरण से भोजन, पानी, हवा प्राप्त करते हैं। वास्तव में पर्यावरण हमारा संतुलन बनाए रखता है जहां हम हर पल सांस लेते हैं और जीते हैं। इस प्रकार हमारे जीवन की गुणवत्ता भी हमारे पर्यावरण पर निर्भर करती है। शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य अवधेश प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा संतुलित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए प्रकृति का संरक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है। हालांकि दुख की बात यह है कि बहुत से प्राकृतिक संसाधन तेज़ी से घट रहे हैं। अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाकर उपर्युक्त विधियों का पालन करके प्रकृति के संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपना योगदान करना चाहिए।

छात्रावास अधीक्षक धीरेन्द्र नाथ झा ने कहा

मानव जीवन का निर्माण जल, थल वायु अग्नि एवं आकाश  इन्ही पांच तत्वों से मिलकर बना है। इसलिए प्रकृति का संरक्षण करना हमारा कर्तव्य है। पर्यावरण संतुलन के लिए प्रकृति का संरक्षण एवं अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाना अति आवश्यक है।

इस अवसर पर पंडित भगवान झा, आचार्य उमेश कुमार समेत सुदर्शन छात्रावास के दर्जनों छात्र कार्यक्रम में शामिल हुए।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *