आरसीपी सिंह जदयू संगठन के स्पाइनल कोड : डॉ. प्रभात चन्द्रा

0

पटना/। बिहार प्रदेश जदयू कलमजीवी प्रकोष्ठ की ओरं प्रकोष्ठ के पदाधिकरियों केद्वारा पटना जू के सामने बेली रोड पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रभात चन्द्रा की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्री बनने के बाद आरसीपी सिंह का भव्य स्वागत किया है। इस दौरान श्री सिंह को प्रकोष्ठ के नेताओं ने फूल माला से लाद दिया और उनका अभिनंदन किया। इस दौरान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. प्रभात चन्द्रा ने कहा कि जदयू संगठन को बूथ स्तर पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचन्द्र प्रसाद सिंह की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता है वे पार्टी के स्पाइनल कोड हैं। और जदयू जहां भी उसमें आरसीपी सिंह की भूमिका का नकारा नहीं जा सकता। इसलिए उनके स्वागत में पूरे बिहार के जदयू कार्यकर्ता उत्साहित हैं। इस मौके पर प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण सक्सेना , वर्णभूषण लाल कर्ण, ई. दीपक कुमार सिंन्हा, अशोक कुमार, प्रदेश महासचिव अनुराग समरूप, चेतन थीरानी , जितेंद्र कुमार सिंहा , आशुतोष कुमार, शैलेश कुमार सिन्हा, लवली सिन्हा, रश्मिलता, आभा दास,डॉ. चेतना, शिखा, मायाशंकर चन्द्रवंशी, जितेन्द्र राम,प्रदेश सचिव रोहितेश कुमार सिंहा , उज्जवल राज व जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिन्हा सहित हजारो कार्यकर्ता ने केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here