मालंच नई सुबह

सच हार नही सकता

तिरहुत सीमांचल

नाबालिक के साथ दुष्कर्म मामले में दो गिरफ्तार

नाबालिक के साथ दुष्कर्म मामले में दो गिरफ्तार

फारबिसगंज प्रतिनिधि मालंच नई सुबह,
28 जुलाई रात्रि हुए दुष्कर्म मामले में अररिया जिला के फारबिसगंज थाना क्षेत्र में फारबिसगंज पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि इस कांड में शामिल दो अभियुक्त मोहम्मद अशफाक पिता मो. वजीर एवं मोहम्मद मुस्ताक, पिता खुर्शीद  दोनों मोती टप्पू पथरहा थाना घूरना अररिया को गिरफ्तार किया गया है। बताया कि पुलिस इस कांड को लेकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मोहर्रम जुलूस के मेले का फायदा उठाकर  बदमाशों द्वारा 17 वर्षीय नाबालिक के साथ गांव के ही पाट खेत में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के मां के अनुसार मोहर्रम जुलूस देखने के दौरान उसकी लड़की गायब हो गई काफी खोजबीन के बाद गांव पर ही बगल में पाट के खेत में अर्धनग्न अवस्था में उसकी बेटी परी दिखाई दी। वहीं वहां से दो लड़का भागते नजर आया। हल्ला गुल्ला करने पर ग्रामीणों द्वारा दोनों युवक को पकड़ लिया गया। जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। बताया जाता है पुलिस द्वारा जांच उपरांत दोनों आरोपियों को पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दिया है। गौरतलब हो कि गत दिन पूर्व ही नरपतगंज थाना क्षेत्र में पति को बंधक बनाते हुए तीन युवकों द्वारा उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया गया था। इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर जय भेज दी वही कार्य में लापरवाही के आरोप में
तत्कालीन थानाध्यक्ष को निलंबन कर दिया गया था। जिसके बाद जिले के फारबिसगंज में दूसरी घटना घट गई।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *