शराब के नशे में ऑटो चालक ने मालिकन को मारी गोली,पेट में लगी गोली,महिला की हालत गंभीर….*

0

शराब के नशे में ऑटो चालक ने मालिकन को मारी गोली,पेट में लगी गोली,महिला की हालत गंभीर….*

दुमका/प्रतिनिधि(मालंच नईसुबह)झारखण्ड के दुमका में एक महिला को गोली मारकर घायल कर दिया है। बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र में एक ऑटो चालक ने नशे की हालत में अपनी मालकिन पर गोली चला दी। गोली महिला के पेट में लगी है। उसकी हालत गंभीर है। गोली चलने की आवाज के बाद पड़ोस के लोग घरों से निकल कर आए। महिला को आनन-फानन में दुमका मेडिकल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। गोली चलाने वाले का नाम रूपलाल हांसदा है। वहीं महिला का नाम संगीता किस्कू है। घटना शनिवार देर रात की बतायी जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार,दुमका नगर थाना क्षेत्र हांसदा क्लीनिक के सामने मांझी टोला में 35 वर्षीय संगीता किस्कू अपने दो बच्चों के साथ रहती है। उसका एक ऑटो है। उस ऑटो को किराए पर जामा थाना क्षेत्र के असंथर गांव का रहने वाला रूपलाल हांसदा चलाता है। बदले में हर दिन मालकिन को पैसे देता था। शनिवार को देर रात वह मालिकन के घर ऑटो लगाया। रात अधिक हो जाने की वजह से वह वहीं रूक गया था। इसी बीच पैसे की बात को लेकर दोनों में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here