मालंच नई सुबह

सच हार नही सकता

सीमांचल

76 वाँ आजादी के अमृत महोत्स के शुभ अवसर पर तिरंगा यात्रा निकाला गया

76 वाँ आजादी के अमृत महोत्स के शुभ अवसर पर तिरंगा यात्रा निकाला गया

दरभंगा(हायाघाट प्रतिनिधि मालंच नई सुबह)- हायाघाट भाजपा विधायक डॉ.रामचन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के तीनो मंडल हायाघाट बहेड़ी उत्तरी एवं बहेड़ी दक्षिणी मंडल में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ 76 वाँ आजादी के अमृत महोत्स के शुभ अवसर पर तिरंगा यात्रा निकाला गया। इस तिरंगा यात्रा को तिरंगा झण्डा दिखाकर रवाना किया। यात्रा को देखकर विधानसभा के आम नागरिकों ने नरेंद्र मोदी जिन्दाबाद भारत माता की जय का नारा लगाना शुरू किया। इस यात्रा में हायाघाट भाजपा  विधायक ने सभी आम-आवाम से आग्रह किया कि सभी लोग अपने अपने घर के छत पर अवश्य तिरंगा झण्डा लगावें,यह अमृत महोत्सव जीवन मे पुन:दुबारा नही आनेवाला है। रविवार को हायाघाट विधानसभा तिरंगामय हो गया। इस यात्रा में विधानसभा के कोना कोना से सभी वर्ग के दल-वल से ऊपर उठकर आम आवाम लोगों ने भाग लिए।तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देशय जात-पात से उपर उठकर सभी भेदभाव मिटाकर अपने अपने घरों पर तिरंगा लगावें। इस तिरंगा यात्रा में भाजपा के हायाघाट मंडल अध्यक्ष नवीन कुमार चौधरी, जिला महामंत्री किसान मोर्चा राजेश कुमार चौधरी,पारसनाथ चौधरी, राजीव सिंह आदि कार्यकर्ताओं ने बढ़  चढ़ कर भाग लिया और सफल बनाए।

 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *