09 सूत्री माँगों की प्राप्ति हेतु समाहर्त्ता, दरभंगा के समक्ष प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री, बिहार सरकार को संबोधित माँग पत्र जिला प्रशासन के प्रतिनिधि को सौपा गया

0

09 सूत्री माँगों की प्राप्ति हेतु समाहर्त्ता, दरभंगा के समक्ष प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री, बिहार सरकार को संबोधित माँग पत्र जिला प्रशासन के प्रतिनिधि को सौपा गया

दरभंगा प्रतिनिधि  मालंच नई सुबह:- क्रांति दिवस के अवसर पर बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ राज्य कमेटी के आवाह्न पर 09 सूत्री माँगों की प्राप्ति हेतु समाहर्त्ता, दरभंगा के समक्ष प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री, बिहार सरकार को संबोधित माँग पत्र जिला प्रशासन के प्रतिनिधि को सौपा गया। इस दौरान दर्जनों की संख्या में राजस्व कर्मचारियों ने पोलो मैदान से प्रदर्शन निकालकर आयुक्त कार्यालय, आई.जी कार्यालय, व्यवहार न्यायालय, लहेरियासराय टावर होते हुए समाहरणालय के मुख्य द्वार पर पहुँचकर साथी भोला यादव की अध्यक्षता में रैली किया।

रैली को संबोधित करते हुए जिला मंत्री अरविंद कुमार राय ने माँगों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि हमलोगों की माँग है कि राजस्व कर्मचारी का बेसिक ग्रेड पे 2400 रुपये, पे लेवल – 4 करने, सभी नवनियुक्त राजस्व कर्मचारियों को गृह जिला में पदस्थापन, राजस्व अधिकारी के 25% पदों पर नियमित प्रोन्नति आदि माँगों के लिए संघर्ष किया जा रहा है।
इस अवसर पर बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री फूल कुमार झा ने कहा कि राजस्व कर्मचारियों की नियुक्ति जब इंटरमीडिएट योग्यता के आधार पर किया जाता है तो उन्हें पे लेवल – 4, ग्रेड पे – 2,400 रुपये  मिलना लाजमी है।
इस अवसर पर अमोद कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार पासवान, दिनेश चौधरी, मिथुन कुमार राम, मंतूराम, कुंदन कुमार आदि ने विचार व्यक्त करते हुए संघर्ष को तेज करने का आवाह्न किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here