मालंच नई सुबह

सच हार नही सकता

सीमांचल

विश्वविद्यालय राजनीति विज्ञान विभाग में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संविधान दिवस कार्यक्रम

विश्वविद्यालय राजनीति विज्ञान विभाग में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संविधान दिवस कार्यक्रम

लनामिवि दरभंगा प्रतिनिधि मालंच नई सुबह:- शनिवार को विश्वविद्यालय राजनीति विज्ञान विभाग के कौटिल्य कक्ष में संविधान दिवस का कार्यक्रम पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन पूर्व सीसीडीसी सह विभागीय वरिष्ठ शिक्षक प्रो० मुनेश्वर यादव ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रो० मुकुल बिहारी वर्मा ने किया।*अपने उद्घाटन भाषण में कुलपति प्रो० सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि वृहत राष्ट्र उन्नत विचारों से अनुप्रणित होता है। भारतीय संविधान उदार विचारों का संग्रह है। यह संविधान वसुधैव कुटुंबकम की भावना से ओत-प्रोत है। संविधान व्यक्ति, समाज, समुदाय, देश और राज्य सबों के हितों की रक्षा करता है।*कुलसचिव प्रो० मुश्ताक अहमद ने कहा कि भारतीय संविधान नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों की वृहत व्याख्या करता है। विभागाध्यक्ष प्रो० जितेंद्र नारायण ने कहा कि राज्य अपरिहार्य है, भारतीय संविधान देश के आंतरिक और बाह्य चुनौतियों का सामना करने हेतु संबल प्रदान करता है।
इस दौरान मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति महोदय प्रो० सुरेंद्र प्रताप सिंह, कुलसचिव महोदय प्रो० मुश्ताक अहमद, वित्त परामर्शी कैलाश राम, राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ० विनोद बैठा व सामाजिक विज्ञान संकायाध्यक्ष सह राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो० जितेंद्र नारायण के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *