मालंच नई सुबह

सच हार नही सकता

सीमांचल

राशन कार्ड वंचित महिलाओं ने अनुमंडल कार्यालय के प्रांगण में हाथ उठाकर किया प्रदर्शन

फारबिसगंज/अररिया/प्रतिनिधि (मालंच नई सुबह):- राशन कार्ड वंचित अनुसूचित जाति के महिलाओं ने शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय के प्रांगण में हाथ उठाकर प्रदर्शन किया। अरर्राहा पंचायत के विभिन्न वार्ड संख्या 1,2,5,7 की महिलाओं ने कहा कि उन्होंने आरटीपीएस में वर्ष 2018 में ही राशन कार्ड के लिए अप्लायी किया था। चार साल गुजरने के बाद भी आज तक उन्हें राशन कार्ड उपलब्ध नही हो पाया। इस बात को लेकर उनलोगों ने अनुमण्डल पदाधिकारी से भी आवेदन देते हुए मिली किन्तु कुछ नही हुआ, लोक शिकायत में भी आवेदन दिया पर वहां भी तारीख पर तारीख मिल रहा है। महिलाओं ने कहा कि हमलोगों मेहनत मजदूरी कर अपना जीवनयापन कर रहे हैं। कई ऐसे भी महिला हैं जो भूमिहीन है। आखिर हमलोगों को राशन कार्ड से वंचित क्यों रखा जा रहा है। सम्बन्धित पदाधिकरियों से मिलने के लिये पिछले कई सालों से भटक रहे है। किंतु अबतक हम लोगों की समस्याओं का समाधान नही हुआ। वही मौके पर मौजूद सामाजिक कार्यकर्ता राजीव कुमार यादव ने कहा कि सभी महिला गरीब व निसहाय है। मेहनत मजदूरी करती है। सरकार द्वारा महिलाओं के लिये कई योजनाएं लाये जा रहे हैं। वही सरकार राशन कार्ड पर मुफ्त राशन मुहैया करा रही है जिसका लाभ इन महिलाओं को नही मिल रहा है। महिलाओं में लमोसोमत मरिया देवी, चंपा देवी, रिंकू देवी, जयंती देवी, मझिरा देवी, सहित विभिन्न वार्डो के दर्जनभर महिला शामिल थी।

 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *