मालंच नई सुबह

सच हार नही सकता

सीमांचल

“मतदाता चेतना अभियान कार्यशाला” का आयोजन किया गया

मतदाता चेतना अभियान कार्यशाला” का आयोजन किया गया

दरभंगा/प्रतिनिधि/मालंच (नई सुबह)हायाघाट भाजपा विधायक डॉ.रामचन्द्र प्रसाद के आवासीय कार्यालय पर ” “मतदाता चेतना अभियान कार्यशाला” का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि बी.एल.ए.-1 का प्रदेश प्रभारी दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी एवं हायाघाट भाजपा विधायक डॉ.रामचन्द्र प्रसाद की गरिमामयी उपस्थिती रही। इस बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नवीन चौधरी एवं संचालन विधानसभा  बी.एल.ए.-1 प्रभारी सह विधायक प्रतिनिधी राजेश कुमार चौधरीने किया। कार्यशाला में नगर विधायक संजय सरावगी जी ने कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुये कहा कि “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम के अन्तर्गत सभी घरों से मिट्टी लेकर प्रखंड में जमा करना है जिस कलश को प्रदेश  ले जाया जाएगा।  पुन: वहां से दिल्ली जाएगा। जिस मिट्टी से अमृत वाटिका का निर्माण होगा वही दुसरी ओर हायाघाट भाजपा विधायक डॉ.रामचन्द्र प्रसाद ने आगामी लोकसभा को देखते हुए बी.एल.ए.-2 बुथ का गठन एवं पन्ना प्रमुख बनाने के लिए जोड़ दिए साथ ही साथ बूथ जीतो तो चुनाव जीतो का नारा लगाते हुये कार्यकर्ताओं में नया जोश पैदा किया और कहे अगर सभी कार्यकर्ता अपने अपने बुथ को मजबूत कर लेते है तो हम लोग आसानी से चुनाव जीतकर पुन: नरेंद्र मोदी जी को भारत का प्रधानमंत्री बनाकर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने एवं विश्वगुरु बनाने में  सहयोग करें। बैठक में लोकसभा प्रभारी जय नारायण यादव, विधान सभा प्रभारी विनय दास,बहादुरपुर विधानसभा प्रभारी हेमचंद्र सिंह, बहेड़ी उत्तरी मंडल अध्यक्ष रविन्द्र चौपाल, राजीव सिंह, विरेन्द्र पासवान आदि मौजूद थे।

 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *