मालंच नई सुबह

सच हार नही सकता

बिहार राज्य

बिहार प्रदेश पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता सत्येंद्र कुमार राय को बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

पटना डेस्क/कलेर/अरवल।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र कुमार राय को भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर जिला महामंत्री शंकर सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति है-सबका साथ, सबका विकास। इस नीति पर भाजपा चलती है। सत्येंद्र कुमार राय का भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन और आशीर्वाद सदैव मिलता रहा है। उनके बिहार प्रदेश पंचायती राज प्रकोष्ठ में प्रवक्ता बनने से हम जैसे हजारों-लाखों कार्यकर्ताओं को मनोबल बढ़ा है। हम उम्मीद करते हैं ,कि पहले के जैसे ही अरवल भाजपा का वह मनोबल बढ़ाते रहेंगे। बधाई देने वालों में भाजपा जिला अध्यक्ष अजय पासवान ,भाजपा जिला, महामंत्री चंद्रभूषण चंद्रवंशी अति पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष कन्हैया चंद्रवंशी, पंचायती राज जिला संयोजक कमल पासवान जी स्वच्छता अभियान के प्रदेश संयोजक सच्चितानंद पीयूष,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कुंदन पाठक,व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रामकुमार तिवारी , जिला प्रभारी सी डी शर्मा भाजपा जिला प्रवक्ता टोनु कुमार मिश्रा, जिला प्रवक्ता भास्कर कुमार ,भाजपा जिला कोषाध्यक्ष बालेश्वर शर्मा समेत भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दी बधाई।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *