बिहटा- बिहटा में बेखौफ हुए अपराधी लगातार एक पर एक घटना का अंजाम देकर स्थानीय प्रशासन को होश फाख्ता कर दिया है।दो सप्ताह से लगातार हो रही अपराधिक घटनाओं से स्थानीय लोग दहशत के साये में जीने को मजबूर है वही प्रशासन को भी खुली चुनौती दे रहे हैं।रविवार को अपराह्न में बिहटा थाना क्षेत्र के सदिसोपुर स्टेशन के समीप पूर्व के विवाद को लेकर आधा दर्जन अपराधियों ने पिंकी सिंह के घर पर चढ़ कर द्धारा मारपीट करते हुए गोलीबारी की।गोलीबारी के इस घटना में विजय कुमार नामक युवक को जख़्मी होने की सूचना है।घटना की सारी वारदात मकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है।मौके वारदात पर बिहटा पुलिस ने पंहुच मामले की छानबीन करते हुए सीसीटीवी में कैद अपराधियो की फुटेज के आधार पर छापेमारी शुरू कर दिया है।बताया जाता है समाजसेवी पिंकी सिंह और उनके स्वाजनो के साथ आसपास के कुछ अन्य लोगो के साथ पुरानी रंजिश चल रही है।जिसको लेकर पूर्व में दो तीन घटनाएं हुई है ।इस संबंध मे थानाध्यक्ष ऋततुराज कुमार सिंह पुरानी रंजिश में घटना होने को बतलाते हुय कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ।बहुत जल्द अपराधियो को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Latest article
भगवान बलभद्र एवं भगवान सहस्त्त्राजून के पूजनोत्सव में उमड़ा जैन सैलाब कलवार कल्याण पूजा...
भगवान बलभद्र एवं भगवान सहस्त्त्राजून के पूजनोत्सव में उमड़ा जैन सैलाब कलवार कल्याण पूजा समिति
पूर्वी-चम्पारण द्वारा आज मोतिहारीं अपने कुल देवता की भव्य पूजा...
कन्या मध्य विद्यालय छातापुर की सहायक शिक्षिका गीता कुमारी के असमायिक निधन से शोक
कन्या मध्य विद्यालय छातापुर की सहायक शिक्षिका गीता कुमारी के
असमायिक निधन से शोक
छातापुर।सुपौल प्रतिनिधि मालंच नई सुबह,
छातापुर प्रखंड मुख्यालय निवासी व कन्या मध्य विद्यालय...
प्रशासन का दोहरा चरित्र उजागर , लोकतंत्र की कर रहे है हत्या
प्रशासन का दोहरा चरित्र उजागर , लोकतंत्र की कर रहे है हत्या।
दरभंगा प्रतिनिधि मालंच नई सुबह,विदित हो कि : एक झूठे मनगढ़ंत मुकदमे में...